Select Date:

रायपुर : धान खरीदी केन्द्र नागपुर में 70 बोरा अमानक धान जब्त

Updated on 04-01-2023 04:01 PM
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र नागपुर के औचक निरीक्षण के दौरान वहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए व्यापारी कृषक श्री विजय शंकर जायसवाल का 70 अमानक धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारी कृषक विजय शंकर जायसवाल द्वारा बेचने के लिए लाए गए धान का मुआयना करने पर यह पाया कि धान की क्वालिटी ठीक नहीं है। बोरे में भरे नये धान के साथ पुराना बदरा धान की मिलावट की गई है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से श्री जायसवाल द्वारा लाए गए धान की पलटी कराई तो उसमें बड़ी मात्रा पुराना सुरही लगा बदरा धान भरा हुआ था। कलेक्टर ने इस मामले में जब पूछताछ की तो श्री जायसवाल ने यह स्वीकार किया कि उसने 70 बोरे धान में 25 बोरा पुराने धान की मिलावट की है, जिसे उसने किसानों से पहले खरीदा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्री विजय शंकर जायसवाल कोचिया का भी काम करता है। कलेक्टर ने श्री जायसवाल के उक्त कृत्य को लेकर नाराजगी जताई और उसके नाम पर दर्ज शेष रकवा का समर्पण किए जाने की कार्यवाही भी की. ताकि वह आगे इस तरह का कृत्य न कर सके। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को धान खरीदी में पूरी तरह सतर्कता बरतने और अमानक धान न खरीदे जाने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी और मिली भगत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोचियों पर कड़ी निगाह रखने और गड़बड़ी करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र चैनपुर और बरबसपुर का भी निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा की और धान बेचने के एवज में भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को मानक स्तर का धान बेचने के लिए खरीदी केन्द्र में लाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समान ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपनी उच्चहन और पड़ती भूमि में कोदो, कुटकी रागी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.