महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, ठाणे-नासिक में जनजीवन प्रभावित, मंदिर हुए जलमग्न
Updated on
09-09-2022 05:44 PM
कल से बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। गुरुवार शाम से राज्य के कई जिलों में
लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन पर असर डाला है। ठाणे, नासिक में
तो स्थिति काफी खराब हो गई है क्योंकि यहां लोगों के घरों मे घुटने तक पानी
बढ़ गया है। कई गाड़ियां भी पानी में फंस गईं तो वहीं नासिक में एक बार
फिर से गोदावरी उफान पर आ गई है, जिसकी वजह से मंदिर जलमग्न हो गए हैं।मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के लिए Yellow Alert जारी
है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, नासिक में भारी से
बहुत भारी की आशंका को व्यक्त किया है। सीएम शिंदे ने सभी अधिकारियों को
अलर्ट पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं।
कई जगहों पर बिजली गुल
नासिक में कल से बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली गुल है। तो वहीं तालुका
के कंकोरी गांव में पुल भी बह गया, जिससे गांव वालों को नदी पार करने में
खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वहां पर पुल को बनाने का
काम शुरू हो गया है लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा क्योंकि बारिश लगातार जारी
है।
12 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने पहले ही मुंबई
समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त
की थी। उसने एक दिन पहले ही कहा था कि 9, 10 और 11 सितंबर को शहर में भारी
बारिश हो सकती है, बंगाल की खाड़ी में इस वक्त एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ
है, जिससे राज्य में भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…