रायगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में हुआ सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Updated on
04-01-2023 04:02 PM
दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं तथा वहां उन्नत उपचार सुविधाएं मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक ग्रामीण महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। महिला ने बालिका को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू गत दिवस घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण में पहुंची थी। वहां उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और जनरल तथा फीमेल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, जच्चा-बच्चा वार्ड, ओपीडी तथा आईपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सुचारू रूप से चलाने और महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी के साथ सी सेक्शन के लिए भी समुचित व्यवस्था के निर्देश सीएमएचओ को दिए थे। इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में यह सफल सीजेरियन ऑपरेशन डॉ.रजनी नायक द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ.दिनेश नायक व डॉ.आशीषन मिंज द्वारा एनीस्थीसिया दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.आर.पैंकरा का नेतृत्व टीम के लिये उत्साहजनक रहा।
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…