राघव चड्ढा और हरभजन सिंह ने काटी BJP के बड़े कार्यक्रम से कन्नी, आप से भाजपाई बने 4 सांसद क्यों रहे लापता, जानिए
Updated on
05-06-2026 02:11 PM
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर 6 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इन 6 राज्यसभा सांसदों में से चार इस अहम कार्यक्रम से दूर रहे। उनकी गैरमौजूदगी ने पार्टी के भीतर राजनीतिक समीकरणों और नए नेतृत्व को लेकर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राघव चड्ढा , संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह वो सांसद थे जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय रही। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए।
अमरिंदर सिंह की पत्नी रही मौजूद
हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व मंत्री परनीत कौर इस कार्यक्रम में मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने मिलकर काम करने का आह्वान किया। बता दें कि जब ढिल्लों को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तो कैप्टम अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन चार राज्यसभा सदस्यों की गैर-मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। सूत्रों का कहना है कि वे पहले से तय कामों की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन बीजेपी का कोई भी पदाधिकारी इस बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं था।
सिर्फ दो सांसद हुए शामिल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभी 6 सांसदों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन चंडीगढ़ में बीजेपी के राज्य मुख्यालय में केवल विक्रमजीत सिंह साहनी और अशोक मित्तल ही मौजूद थे। जब ढिल्लों ने औपचारिक रूप से पद संभाला तो उन्हें मंच पर प्रमुख सीटें दी गईं। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बीजेपी के पूर्व राज्य अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और राणा गुरमीत सिंह सोढी और पूर्व विधायक फतेह जंग बाजवा शामिल थे। बता दें कि ये सभी नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, बीजेपी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और विजय सांपला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…