बिजनस में पिता के नाम का इस्तेमाल से तौबा... भारत में बोले डॉनल्ड ट्रंप जूनियर
Updated on
14-12-2022 06:45 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों भारत में अपने बिजनेस विस्तार के
लिए आए हुए हैं। भारत में ट्रंप का रियल एस्टेट कारोबार हैं। ट्रंप
आर्गेनाइजेशन यहां और निवेश की तैयारी कर रहा है। ट्रंप की रियल स्टेट
कंपनी द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन (Trump Organization) इस साल भारत में दो नए
रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहा है। 2500 करोड़ रुपये के इन नए
प्रोजेक्ट्स के लिए ट्रंप जूनियर इन दिनों भारत में है।
मंगलवार को ट्रंप जूनियर ने कहा कि पिछले 6
सालों में उनका कारोबार भारी घाटे में चला गया था। पहले चार साल जब उनके
पिता डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका (America)
के राष्ट्रपति रहे और आखिरी दो साल कोविड महामारी के कारण उनके कारोबार को
भारी नुकसान पहुंचा। ट्रंप जूनियर (Trump Jr.) ने कहा कि उन्होंने रणनीति
तय की है कि अपने कारोबार का विस्तार "ट्रंप" नाम के साथ नहीं करेंगे ।
ट्रंप जूनियन ने कहा कि अगर उनके पिता साल 2024 में फिर से अमेरिका के
राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो उस स्थिति में "ट्रम्प" नाम का उपयोग वो अपने
व्यवसाय के विस्तार के लिए नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता के
चुनाव में आने के बाद परिवार के नाम को बढ़ावा मिला है। राजनीतिक
व्यस्तताओं के कारण डोनाल्ड ट्रंप कारोबार से दूर रहते हैं, लेकिन उनके
छोटे से छोटे इनपुट को ध्यान में रखा जाता है।
भारत बड़ा बाजार
ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के वाइस प्रसिडेंट ट्रंप
जूनियर ने कहा कि भारत रियल स्टेट मार्केट में बड़ा बाजार है। कंपनी
अमेरिका के बाहर भारत को रियल स्टेट और लग्जरी होम्स के लिए बड़े बाजार के
तौर पर देखती है। रियल स्टेट सेक्टर में जूनियर ट्रंप कुछ नए प्रोजेक्ट
लेकर आ रहे हैं। 2500 करोड़ के बजट के साथ दो नए लग्जरी अपार्टमेट्स
प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। ट्रंप की कंपनी भारत में ट्राईबिका डेवलपर्स
के साथ साझेदारी कर लग्जरी प्रोजेक्ट्स का निर्माण करती है। पिछले 10 सालों
से दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी जारी है । इस पार्टनरशिप के दस साल
पूरे दोनों पर ट्रंप जूनियर भारत आए। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट के बारे में
बताया। ट्रंप जूनियर ने कहा कि वो भारत में मिल रहे सहयोग से खुश हैं।
कंपनी के भारत में परफॉर्मेशन से वो बेहद उत्साहित हैं। भारतीय बाजार में
ट्राईबिका के साथ मिलकर जूनियर ट्रंप अपने रियल स्टेट कारोबार का विस्तार
कर रहे हैं। ट्रंप टावर जैसे लग्जरी होम्स बनाने वाली ये कंपनी अब दो और
प्रोजेक्ट्स ला रही है। गुरुग्राम, मुंबई, कोलकाता और पुणे में ट्रंप के
रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट हैं। ट्राईबिका डेवलपर्स के फाउंडर कल्पेश मेहता ने
कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वो ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के लिए भारत में बड़ा
मार्केट तैयार करे।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…