Select Date:

चीन की सेना के साथ बनाएंगे गठबंधन, शी जिनपिंग के साथ मीटिंग में बोले पुतिन

Updated on 31-12-2022 04:57 PM
कीव: यूक्रेन में 10 महीने से जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने का शुक्रवार को संकल्प लिया। इस बीच, रूस की ओर से यूक्रेन पर बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार तड़के ड्रोन और राकेट से हमले किए गए। पुतिन और शी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यूक्रेन का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने ‘भू-राजनीतिक तनाव’ और ‘मुश्किल अंतरराष्ट्रीय स्थिति’ के बीच मास्को और बीजिंग के बीच मजबूत होते संबंधों की सराहना की। पुतिन ने कहा, ‘बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर, रूसी-चीनी रणनीतिक साझेदारी बढ़ रही है।’
पुतिन ने शी को वसंत के मौसम में मास्को आने का न्यौता दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि दुनिया चीन और रूस की करीबी देखेगी। लगभग आठ मिनट के अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि रूस-चीन संबंध की प्रगाढ़ता दुनिया देखेगी। पुतिन ने अपने संबंधन में कहा कि उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को गहरा करना है। जवाब में जिनपिंग ने कहा कि रूस के साथ चीन 'कठिन समय' में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने को तैयार है। पुतिन और जिनपिंग ने सैन्य गठजोड़ बढ़ाने की बात ऐसे समय में की है जब कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों की नौसेना ने मिलिट्री एक्सरसाइज की है।
इस बीच यूक्रेन में, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए रूसी मिसाइल हमले में मृतकों की संख्या बढ़ने की बात कही। पिछले कुछ हफ्तों में रूसी सुरक्षा बलों का यह सबसे भीषण हमला था। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको के मुताबिक हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

85 मिसाइल दागी

यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के महत्वपूर्ण केंद्रों को निशाना बनाकर कुल 85 मिसाइल दागीं और 35 हवाई हमले किए। सेना की रिपोर्ट में कहा गया कि रूस ने मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम से भी 63 हमले किए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह को मिसाइल हमले के बाद रूसी सेना ने ईरान निर्मित शाहेद-131/136 ड्रोन से बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार तड़के हमले किए। वायु सेना ने कहा कि सभी ड्रोन को गिरा दिया गया। कीव के महापौर विताली क्लित्सको ने कहा कि राजधानी को निशाना बनाकर ये हमले किए गए।


नए साल पर हमला हो सकता है तेज

क्लित्सको के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ उडान भरने वाले सात कामीकेज़ ड्रोन में से दो को शहर के छोर पर और पांच को कीव में गिरा दिया गया। इसके अलावा दोनेत्सक, लुहांस्क प्रांत, उत्तर में चेर्नीहाइव, सूमी, खारकीव प्रांतों और दक्षिण में जापोरिज्जिया तथा खेरसॉन में भी हमले किए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो संबोधन में कहा कि रूस ने दोनेत्सक पर कब्जा करने के इरादों को नहीं छोड़ा है।

नए साल पर हमले की है तैयारी

जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को आगाह किया कि रूसी सैन्य बल नव वर्ष पर हमले और तेज कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल के दो दिन शेष हैं। शायद दुश्मन एक बार फिर कोशिश करेंगे कि हम नए साल को अंधेरे में मनाएं। वे हमारे शहरों पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।’’ जेलेंस्की ने कहा, ‘‘जो भी उनकी योजना हो, हम अपने बारे में एक चीज जानते हैं कि हम बच जाएंगे। हम उन्हें खदेड़ देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं। उन्हें इस भयंकर युद्ध का दण्ड दिया जाएगा।’’ पुतिन ने शी के साथ वार्ता के दौरान कहा कि उनके देशों के बीच संबंधों में सैन्य सहयोग का ‘‘विशेष स्थान’’ है। पुतिन ने कहा कि रूस का उद्देश्य ‘‘दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।’’ शी ने कहा कि चीन, ‘‘रूस के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने, एक दूसरे को विकास के अवसर प्रदान करने, दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए और दुनिया भर में स्थिरता के हित में वैश्विक भागीदार बनने के लिए तैयार है।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.