Select Date:

लंबे समय से जेल में बंद थे कैदी:सरकार ने 5 साल में एक हजार से अधिक बंदियों को किया माफ, मिली आजादी

Updated on 12-12-2022 07:12 PM

राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में 1010 बंदियों को दंड प्रक्रिया संहिता 432 के तहत माफ कर उन्हें जेल से आजाद कर दिया है। इन सभी बंदियों या उनके परिजनों ने सरकार से माफी के लिए पत्र लिखा था। ये सभी बंदी लंबे समय से जेल में बंद थे और अपनी आधी से अधिक सजा काट चुके थे। जेल में इन बंदियों का व्यवहार बहुत बेहतर था। जेलर ने इस बात की पुष्टि की तब उनकी आजादी की प्रक्रिया शुरू हो पाई। सैकड़ों आवेदन अब भी सरकार के पास विचाराधीन है। इस पर मुख्यमंत्री के सहानुभूति की मुहर लगने के बाद इन्हें भी आजादी मिल सकेगी।

इस प्रक्रिया के तहत मिलती है आजादी

  • दंड प्रक्रिया संहिता 432 में उल्लेख है कि जब व्यक्ति को किसी अपराध के लिए दंडादेश दिया जाता है, तब समुचित सरकार किसी समय, शर्तों के बिना या ऐसी शर्तों पर जिन्हें दंडादिष्ट व्यक्ति स्वीकार करे तो उसके दंडादेश के निष्पादन का निलंबन या जो दंडादेश दिया गया है उसका परिहार कर सकती है।
  • परिहार (सजा माफी) के लिए जब सरकार के पास कोई आवेदन आता है तो वह पहले जेलर से बंदी रिपोर्ट लेती है।
  • जब जेलर बंदी का व्यवहार बहुत अच्छा बताता है तब तब वह उस न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश से, जिसके समक्ष दोषसिद्ध हुआ था, उसके पास आवेदन भेजती है। जज से राय भी ली जाती है।
  • जब न्यायाधीश भी माफी की अनुशंसा करते हैं, तब गृह विभाग सरकार को रिपोर्ट भेजती है। सरकार विचार कर परिहार का आदेश देती है।

2019 में सबसे अधिक छूटे बंदी- वर्ष 2017 में तत्कालीन सरकार ने 219 बंदियों की सजा माफ की थी। 2018 में 94 बंदी ही छूटे। 2019 में नई सरकार ने 256 बंदियों को माफी दी, वहीं 2020 में 228 और 2021 2013 बंदियों को माफी मिली। 2022 में नवंबर तक 219 बंदी को सरकार माफ कर चुकी है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल से सबसे अधिक छूटे बंदी
पिछले पांच साल का रिकॉर्ड देखें तो सबसे अधिक बंदियों की सजा माफी बिलासपुर सेंट्रल जेल से हुई है। यहां से 25 नवंबर 2022 तक 303 कैदियों को रिहाई मिल चुकी है। जबकि सबसे कम बंदी दुर्ग सेंट्रल जेल से छूटे। यहां से पांच साल में केवल 77 बंदियों को ही रिहाई मिली। वहीं रायपुर सेंट्रल जेल से 2018 से अभी तक 229 बंदियों की सजा माफ की जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.