Select Date:

उपचुनाव जीत पर अपने-अपने दावे…विकास बनाम आरक्षण के मुद्दे पर चुनाव लडने की तैयारी

Updated on 07-11-2022 05:05 PM
पांच साल में पांच उपचुनाव यह भी इस विधानसभा के लिए इतिहास बन गया। पहले दंतेवाड़ा,चित्रकोट,मरवाही और खैरागढ़ के बाद अब भानुप्रतापपुर में उपचुनाव होने जा रहा है। वैसे तो सरकार के कामकाज को लेकर सत्ताधारी दल पहले के चार उपचुनाव जीत चुकी है और पांचवें पर भी कोई शक की गुंजाईश नहीं दिख रही है। इसलिए भी कि दिवंगत नेता की पत्नी को पार्टी मैदान में उतार रही है और जनता की सहानुभूति भी उनके प्रति रहेगी। वहीं भाजपा आरक्षण और आदिवासी को बडा मुद्दा बनाकर मैदान में उतर रही है,आप पार्टी चुनावी रण को त्रिकोणीय बनाने पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम कह रहे हैं चार के काम पर मांगेगे वोट तो पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी यहां तक दावा कर रहे हैं इस चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त करा देंगे। हालांकि आगामी विधानसभा से पहले की कोई संभावना इस उपचुनाव के आने वाले परिणाम से करना उचित भी नहीं होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है। 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रही है। बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है। नए शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत बस्तर संभाग में होगी। जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है। बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को लौटाई गई है। बस्तर विकास प्राधिकरण, मध्य विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षो में जो काम हुए हैं, उसके कारण जनता भानुप्रतापपुर में भी भाजपा को नकारेगी। उन्होंने कहा कि हम स्वर्गीय मनोज मंडावी के कामों को आगे बढ़ाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी ने कहा है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। भाजपा ने इस उपचुनाव में कांग्रेस हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा देते हुए कहा कि आदिवासी समाज के आरक्षण में सुनियोजित तरीके से कटौती कराने वाली कांग्रेस को आदिवासी समाज करारा जवाब देने को तैयार है। चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस को चुनौती है कि बचा सके तो भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपनी जमानत डूबने से बचा ले। उसेंडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझकर 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण को 20 प्रतिशत करवा दिया है। इससे आदिवासी समाज आंदोलित है। आदिवासियों के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उसकी करनी का फल मिलना सुनिश्चित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.