बजट पूर्व बैठक की आज से हो रही है शुरूआत, जानें किनसे मिलेंगी निर्मला सीतारमण
Updated on
21-11-2022 04:45 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बजट (Budget) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट-पूर्व बैठकें आज से शुरू करेंगी। इस क्रम में वह सबसे पहले उद्योग जगत के लोगों से मिलेंगी। इन्हीं के साथ वित्त मंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज के स्टेकहोल्डर्स से भी मुलाकात करेंगी।
आज सुबह से होगी बैठक केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट-पूर्व बैठक सोमवार को सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण में 10.30 से 11.45 और दूसरे चरण में 12.00 से 01.15 बजे तक। आज दोनों बैठकों में इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज क्षेत्र के स्टेकहोल्डरों से ही मिलेंगी।
वर्चुअल तरीके से होगी बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये बैठकें वर्चुअल तरीके से होंगी। इनमें स्टेकहोल्डर्स 2023-24 के बजट के लिए सुझाव देंगे। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023 का बजट पूर्व विचार-विमर्श सबसे पहले उद्योग जगत के अगुवाओं और अवसंरचना तथा जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञों के साथ दो समूहों में करेंगी। इसका आयोजन 21 नवंबर 2022 को होगा।’’
कल कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों की बारी वित्त मंत्री 22 नवंबर को कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योग के लोगों, वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। 24 नवंबर को वह सेवा क्षेत्र और व्यापार संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल एवं साफ-सफाई समेत सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बैठकें करेंगी। सीतारमण व्यापार संघों के प्रतिनिधियों और अर्थशास्त्रियों के साथ 28 नवंबर को बजट-पूर्व बैठक करेंगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…