प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय ने NDTV के प्रमोटर ग्रुप RRPRH के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। एक एक्सचेंज फाइलिंग में, NDTV ने बताया कि सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से RRPRH के बोर्ड में डायरेक्टर्स के रूप में नियुक्त किया गया है।
RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को एक दिन पहले अपने 99.5% शेयर ट्रांसफर करने के बाद प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय ने इस्तीफा दिया है। VCPL को बीते दिनों अडाणी ग्रुप ने अधिग्रहित कर लिया था, जिस कारण उसे NDTV में लगभग 29.18% हिस्सेदारी मिल गई है।
ऐडिशनल 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर
इसके
अलावा अडाणी ग्रुप ने बाजार से ऐडिशनल 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए
ओपन ऑफर भी निकाला है। 1.67 करोड़ शेयर का ये ओपन ऑफर 22 नवंबर को खुला है
और 5 दिसंबर को बंद होगा। ऑफर के लिए 294 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड
तय किया गया है।
अभी तक ओपन ऑफर में 53.28 लाख से ज्यादा शेयर टेंडर किए जा चुके हैं। अगर ये ओपन ऑफर पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है, तो अडाणी ग्रुप की NDTV में टोटल हिस्सेदारी 55.18% हो जाएगी। इसका सीधा मतलब होगा कि NDTV के बोर्ड पर अडाणी ग्रुप का कंट्रोल हो जाएगा।
5 पॉइंट्स में समझे पूरा मामला