दीवारों पर पोस्टर, सड़कों पर भागते लोग, अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच कैसी है ईरान में जिंदगी, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
Updated on
07-04-2026 12:31 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से जंग लड़ रहे ईरान की सीमा पार करते ही एक अलग ही माहौल महसूस होता है। काले बैनर, दीवारों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बदले की चेतावनी देते चेहरे। लेकिन जैसे-जैसे सड़क तेहरान की ओर बढ़ते हैं, तस्वीर बदलने लगती है। 12 घंटे की इस यात्रा में सबसे ज्यादा जो दिखता है, वह है- आम लोगों की जिंदगी, जो हर हाल में आगे बढ़ रही है।
युद्ध के बीच चलती जिंदगी
तुर्किये से ईरान में दाखिल होने के बाद रास्ते में कहीं-कहीं युद्ध के निशान जरूर दिखाई देते हैं, लेकिन उनके बीच भी जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती नजर आती है। शहरों में दुकानें खुली हैं, लोग सड़कों पर हैं, रेस्तरां में खाना परोसा जा रहा है। एक जगह तो स्पीकर पर अंग्रेजी गाना बज रहा था और लोग अपने परिवार के साथ आराम से खाना खा रहे थे- जैसे युद्ध कहीं दूर हो। जंजान शहर में एक धार्मिक परिसर पर हुए हमले ने लोगों के दिलों को जरूर झकझोर दिया है।जंजान की रहने वाली सोमयेह शोजाई कहती हैं कि यह जगह सिर्फ इबादत के लिए नहीं, बल्कि लोगों के मिलने-जुलने और सीखने की जगह भी थी। यह हमारे जीवन का हिस्सा था इसे इस तरह टूटते देखना बहुत दुख देता है। उस परिसर में एक लाइब्रेरी थी, जहां हजारों किताबें थीं, और एक क्लिनिक, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता था। हमले में यहां काम करने वाले लोग मारे गए।
लोग बाजार जा रहे, बच्चे खेल रहे
डर के बीच एक अजीब से दिखने वाले सामान्य हालात दिख रहे हैं। रास्ते में महिलाएं बिना सिर ढके भी दिखी, जो पहले सख्ती से लागू नियमों में ढील का संकेत है। लोग बाजार जा रहे हैं, बच्चे खेल रहे हैं, और गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
तेहरान पहुंचे तो बदले दिखे हालात
तेहरान पहुंचते-पहुंचते माहौल थोड़ा बदल जाता है। रात में शहर असामान्य रूप से शात हो जाता है, खासकर हालिया हमलों के बाद। कुछ सरकारी इमारतें और पुलिस स्टेशन खडहर बन चुके है। सुरक्षा चौकिया जरूर बढ़ गई है, लेकिन आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह थमी नही है। एक रिटायर्ड सैनिक महमूद मासूमी कहते है, 'हम डरते जरूर हैं, लेकिन झुकेगे नही।' उनके शब्दों में सिर्फ राजनीतिक बयान नही, बल्कि एक आम नागरिक का जज्बा झलकता है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…