Select Date:

पॉलिसी बाजार ने किया कंगाल, 52 हफ्ते के हाई से 73 फीसद लुढ़का शेयर भाव

Updated on 21-10-2022 05:45 PM

विभिन्न कंपनियों के बीमा उत्पाद की सेल के लिए ऑनलाइन प्लैटफार्म उपलब्ध कराने वाली फिनटेक कंपनी पॉलिसी बाजार (PB Fintech Share Price) ने अपने निवेशकों को कंगाल कर दिया है। पिछले 5 साल से कंपनी पर कोई कर्ज नहीं होने के बावजूद पॉलिसी बाजार (PolicyBazar.com) के शेयर 52 हफ्ते के हाई से 73 फीसद तक टूट चुके हैं। यानी उच्च रेट पर जिसने एक लाख रुपये इस स्टॉक में लगाए होंगे, उसके एक लाख की वैल्यू घटकर 27 हजार रह गई है। पॉलिसी बाजार का 52 हफ्ते का हाई (High) 1470 और लो (Low)  398.25 रुपये है। गुरुवार को यह 6.18 फीसद लुढ़क कर 400.75 रुपये पर बंद हुआ था।


पॉलिसी बाजार शेयर की प्राइस हिस्ट्री

अगर पॉलिसी बाजार शेयर की प्राइस हिस्ट्री देखें तो एक हफ्ते में यह 11.46 फीसद टूटा है। वहीं, पिछले एक महीने में पॉलिसी बाजार के शेयर की कीमत में 21.63 फीसदी की गिरावट हुई है और पिछले 3 महीने इस शेयर की कीमत 23.56% लुढ़की है। अगर किसी ने छह महीने पहले पॉलिसी बाजार के शेयर में निवेश किया होगा तो उसकी निवेश की गई रकम 48.62% घट गई होगी।


पॉलिसी बाजार के शेयरों में इतनी गिरावट के बावजूद बाजार के एनॉलिस्ट इस स्टॉक को लेकर बुलिश हैं। 10 में 6 एक्सपर्ट्स ने इसमें तुरंत खरीदारी की सलाह दी है। वहीं दो एक्सपर्ट ने इसमें खरीदारी और दो ने होल्ड रखने की सलाह दी है। बता दें यह एक्सपर्ट की अपनी राय है, इस पर अमल करने से पहले अपने सलाहकार से सलाह-मशवरा जरूर कर लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.