सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी सदी में एक बार पैदा होते हैं, कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर से कर दी तुलना
Updated on
09-01-2023 08:46 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव गदगद हैं। कपिल पाजी ने सूर्या की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया।
कपिल देव ने एबीपी न्यूज को बताया, ‘कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है कि मैं उनकी पारी का बखान कैसे करूं। जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि किसी दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है। वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकता है। यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं।'
कपिल देव आगे कहते हैं कि मैंने एबी डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।’
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…