स्टेडियम में सीटें साफ करते दिग्गज की तस्वीर वायरल, क्रिकेट वर्ल्ड में मचा बवाल, न्यूजीलैंड शर्मसार
Updated on
19-11-2022 05:20 PM
वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। टॉस से पहले से बारिश हो रही थी और आखिर तक नहीं रुकी तो मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस बीच एक तस्वीर सामने आई, जिससे क्रिकेट वर्ल्ड में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर मचे कोहराम की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट वर्ल्ड का शर्मसार होना पड़ा है। यह तस्वीर साइमन डूल ने शेयर की है।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और भारत-न्यूजलैंड सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे साइमन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- स्काई स्टेडियम में खेलने की एक और महान वजह। अभी अभी कॉमेंट्रीबॉक्स में सीटों को साफ किया है, जिससे कि हमारे विदेशी (भारतीय) साथी बैठ सकें। क्या बदहाल जगह है। शर्मिंदा करने वाला। दरअसल, कॉमेंट्री बॉक्स में रखीं सीटों की हालत खराब थी। बुरी तरह गंदगी थी, जिसे देखकर डूल को रहा नहीं गया और उन्होंने खुद ही नेपकीन से सीटों को साफ किया।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेपकीन कितनी गंदी हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड में कॉमेंट्री बॉक्स में व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- इसका बाहर की सीटों से कोई लेना-देना नहीं है। एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जिसे क्रिकेट के एक अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए तैयार माना जाता है, मेरी राय में तैयार होना चाहिए। लेकिन अगर आपको लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए तो कोई बात नहीं। हम असहमत हो सकते हैं जो ठीक है। इसके बाद लोगों ने न्यूजीलैंड बोर्ड को लताड़ लगाई है।बता दें कि तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा। दोनों टीमों को हाल में टी20 विश्व के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उनके बीच यह पहला मैच था। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच रद्द होने के बाद कहा, ‘लड़के इस बेहतरीन देश में क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित थे लेकिन बारिश के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई लड़के हमसे पहले आ गए थे लेकिन पेशेवर खिलाड़ियों के तौर पर हम इस स्थिति के बारे में जानते हैं। बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी, आप बस चाहेंगे कि वह देर से आए। प्रबंधन और कप्तान जो कहेंगे, अन्य खिलाड़ी वही मानेंगे।’
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, ‘बड़े टूर्नामेंट के बाद जल्द ही यह सीरीज आ गई। आप हमेशा भारतीय टीम के विरुद्ध खेलना चाहते हैं लेकिन आज ऐसा हो न सका। सभी टीमें आने वाले विश्व कप के बारे में देखती हैं। अगले वर्ष में आप वनडे प्रारूप का अधिक आयोजन होते देखेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर अपनी टीम में बदलाव करेंगे।’
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…