Select Date:

गोवा पुलिस की जांच पर फोगाट फैमिली ने उठाए सवाल, कहा- राजनीतिक दबाव में कर रही काम

Updated on 04-09-2022 06:09 PM
बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट के घर वालों ने उनकी मौत की जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है। फोगाट फैमिली का कहना है कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। इस केस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके लिए वे गोवा हाई कोर्ट से संपर्क करेंगे। फोगाट के परिवार वालों की यह मांग ऐसे वक्त सामने आई है जब गोवा पुलिस हिसार में बीते चार दिनों में जांच-पड़ताल में लगी हुई है। पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाने का दावा किया है। सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंह ने कहा कि उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) यूयू ललित को CBI जांच की मांग को लेकर पत्र लिखा है। इसके साथ ही वे लोग गोवा हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे, अगर वे टॉप कोर्ट के आदेश से संतुष्ट नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, 'गोवा पुलिस हमारा सहयोग नहीं कर रही है। मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक दबाव काम कर रहा है। इसलिए अब हम गोवा हाई कोर्ट का रुख करेंगे।'

पुलिस जांच पर हमारा भरोसा नहीं: विकास सिंह
सिंह ने कहा कि पुलिस जांच पर उनका कोई भरोसा नहीं है। हाई कोर्ट से सीबीआई जांच के लिए ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। उन्होंने कहा, 'सोनाली फोगाट को साजिश के तहत और हत्या करने के मकसद से गोवा ले जाया गया था। बर्बर तरीके से उनकी हत्या हुई है। उन्हें जबरन ड्रग्स दिए गए। सीसीटीवी फुटेज में आप यह साफ तौर से देख सकते हैं।'
 
भाजपा नेता ने CBI जांच की मांग का किया समर्थन
हाल ही में बीजेपी नेता कुलवंत राय ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। राय ने कहा कि देश व राज्य स्तर पर कार्यरत सभी जांच एजेंसियां बड़े अच्छे ढंग से जांच करती हैं, लेकिन व्यवस्था में जनचर्चाओं का सम्मान करते हुए इन मामलों में CBI से जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त माफिया जड़ता की वजह से उभरते हुए व्यक्तित्व के लिए परस्थितियां बड़ी ही विकट होती हैं। जिस कारण व्यक्तित्व से संबंधित हालात इस तरह से निर्मित कर दिया जाता है, जिस कारण उसे निजी जिदंगी तक से हाथ धोना पड़ जाता है।

अपने 2 सहयोगियों के साथ गोवा गई थीं सोनाली फोगाट
बता दें कि सोनाली फोगाट और उनके साथियों ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। फोगाट को गोवा में आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत लाया गया था। इस मामले में फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स, कथित ड्रग तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर और रामदास मांड्रेकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके दो सहयोगियों सांगवान और सिंह पर गोवा पुलिस ने हत्या का आरोप लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.