Select Date:

भारत में पेट्रोल की कीमत 131 दिन से स्थिर पर पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश में बदल गया भाव

Updated on 29-09-2022 06:58 PM

कच्चे तेल की कीमतें अब 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 131 दिन से स्थिर हैं, वहीं कई देशों में पेट्रोल सस्ता हो गया है। 20 जून की तुलना में 26 सितंबर 2022 को पड़ोसी नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत भारतीय रुपये में 113.30 रुपये रह गई है।  

globalpetrolprices.com पर एक अगस्त को जारी रेट के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 75.89 रुपये पर थी, अब 26 सितंबर को 81.94 रुपये (INR) पर पहुंच गई थी। जबकि, भूटान में 100.52 रुपये से घट कर 82.18 रुपये पर आ गई है। अगर आर्थिक रूप से तबाह श्रीलंका की बात करें तो 20 जून को श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत 98.28 रुपये थी, वहीं एक अगस्त को 119.05 रुपये हो गई। अब 26 सितंबर को 121.37 रुपये पर पहुंच गई। 

भारत में औसतन 104 रुपये लीटर

दुनिया भर में पेट्रोल  (गैसोलीन) की औसत कीमत 103.74 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, अलग-अलग देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। विभिन्न देशों में कीमतों में अंतर पेट्रोल के लिए विभिन्न टैक्सों और सब्सिडी के कारण है। वैसे भारत में पेट्रोल की कीमत अब कुछ शहरों में ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार है, लेकिन औसतन यह 104 रुपये बिक रहा है।

इन 10 देशों में सबसे सस्ता पेट्रोल (26 सितंबर के रेट)

1) वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल की औसत कीमत अगस्त में 1.73 रुपये थी, जो बढ़कर 1.81 रुपये हो गई।

2) दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल के मामले में दूसरे नंबर पर लीबिया का नाम है। यहां एक अगस्त को पेट्रोल की कीमत 2.42 रुपये प्रति लीटर थी, 26 सितंबर को भी 2.42 रुपये ही थी।
3) ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत एक अगस्त को  4.16 रुपये थी, जो बढ़कर 4.36 रुपये हो गई।
4) अल्जीरिया में भी एक लीटर पेट्रोल अब 26.72 रुपये का हो गया है।
6) सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में से एक कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 20 जून को 26.66 रुपये थी, अब 26 सितंबर से 27.60 रुपये हो गई है।

7)  अंगोला में पेट्रोल की कीमत 30.26 रुपये है।
 
8)  सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों में 8वें स्थान पर तुर्कमेनिस्तान का नाम आता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 34.98 रुपये है।


9)  सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले मुल्कों में 9वें स्थान पर कजाकिस्तान है। यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 35.80 रुपये लीटर है।


10)  सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले मुल्कों में 10वें स्थान पर नाइजीरिया का नाम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 26 सितंबर से 35.89 रुपये है।

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देश
दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देशों में टॉप पर हांगकांग है, जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 240.33 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसके बाद सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक है जहां, 179.83 रुपये चुकाने पड़ते हैं। वहीं आइसलैंड में 179.83 रुपये, बाराबडोस में 172.47 रुपये, नार्वे में 165.05 रुपये, स्विटजरलैंड में 160.68 रुपये और डेनमार्क में 159.03 रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.