'पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का उत्पीड़न', यूनुस के करीबी NCP सांसद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बांग्लादेश में एकजुटता की अपील
Updated on
08-05-2026 11:51 AM
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारत विरोधी बयान दिया है। नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लाखों मुसलमान और मतुआ समुदाय के वोटर को मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। इस्लाम ने यह भी कहा कि चुनाव बाद मुस्लिम अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।
गुरुवार दोपहर को चटगांव प्रेस क्लब में आयोजित NCP के एक कार्यक्रम में नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी क्षेत्र बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वहां के चुनाव भारत का आंतरिक मामला हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के अंदर सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की बात कही।
बांग्लादेश को सतर्क रहने की अपील
भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाने वाले NCP ने कहा कि बांग्लादेश विरोधी ताकतें उकसावे, सांप्रदायिकता और दुष्प्रचार फैलाना जारी रखेंगी और ऐसी बातों का मुकाबला करने के लिए जागरूकता की अपील की। नाहिद ने कहा कि बांग्लादेश को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षित करते दक्षिण एशिया में एक मिसाइल कायम करनी चाहिए।
नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का जिक्र किया और कहा कि सीमावर्ती भारतीय राज्य में अल्पसंख्यक अब सुरक्षित नहीं हैं। नाहिद इस्लाम मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के संरक्षण में स्थापित नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक हैं। NCP बांग्लादेश की कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है, जिसका भारत विरोधी पुराना इतिहास रहा है।
जमात-ए-इस्लामी नेता ने उगला था जहर
पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद जमात-ए-इस्लामी के एक नेता नूरुल हुदा ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। हुदा ने एक वीडियो के जरिए ममता बनर्जी से अपील की थी कि वे दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करें और पश्चिम बंगाल को एक आजाद देश घोषित करें। हुदा ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी ऐसा करती हैं तो बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान उनके साथ खड़े होंगे।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…