Select Date:

अगले 10 साल में दोगुनी हो जाएगी प्रति व्यक्ति आय:शेयर बाजार भी 3 गुना पर पहुंचेगा, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

Updated on 07-12-2022 06:24 PM

अगले 10 साल में (2031-32 तक) अमेरिका-चीन के बाद भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अभी यह पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से ज्यादा, शेयर बाजार का मार्केट कैप (पूंजीकरण) तीन गुना हो जाएगा। यहां जाने यह ऐसे होगा...

इकोनॉमी में बूम

639 लाख करोड़ रु. की होगी GDP
बीते वित्त वर्ष यानी 2021-22 में GDP यह 255.5 लाख करोड़ रु. की थी। 2032 तक यह 639 लाख करोड़ रु. से ऊपर निकल सकती है।

150 लाख करोड़ रु. का रिटेल मार्केट
अगले एक दशक में रिटेल मार्केट 147.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। अभी ये 62.87 लाख करोड़ रुपए का है। ऐसे में

कंज्यूमर भी मजबूत होंगे: आय ब्रिटेन-जर्मनी से अधिक होगी
अगले दशक के दौरान प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.3 गुना होने का अनुमान है। सीईआईसी और मॉर्गन स्टेनली रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि 1981-82 में प्रति व्यक्ति आय 21,700 रुपए थी। बीते वित्त वर्ष यह 1.83 लाख रु. से कुछ ज्यादा थी। मौजूदा रफ्तार बनी रही तो यह 4.22 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में यह डेढ़ गुना ही बढ़ेगी।

बढ़ेगी महिला भागीदारी
अगले एक दशक के दौरान कुल कामकाजी आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी 35% से ऊपर निकलेगी। यह 2021 में 25% पर सिमटी हुई थी।

55% अधिक मूल्य के मोबाइल निर्यात
आईसीईए का अनुमान है कि इस वित्त वर्ष देश 73,000 करोड़ के मोबाइल निर्यात करेगा। पिछले वर्ष यह 47,000 करोड़ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.