Select Date:

'खुशी' के लिए न्याय मांग रहे लोगों पर बरसीं लाठियां

Updated on 19-08-2022 07:18 PM

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे के बाद देर रात भी जमकर हंगामा हुआ। 9वीं क्लास की छात्रा की मौत के बाद कुम्हारी क्षेत्र में दुर्ग-रायपुर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पहले तो लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर जाम खुलवाया गया। जब लोग घर लौट गए तो फोर्स उरला गांव पहुंच गई। वहां घर के बाहर जो मिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस ने पूर्व सैनिक से लेकर पार्षद तक को नहीं छोड़ा।

दरअसल, जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लाई ओवर बना रही कंपनी की कंक्रीट मिक्सर मशीन ने छात्रा खुशी साहू (15) को कुचल दिया था। खुशी घर से अपने स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। लोग 40 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माने।करीब 9 घंटे तक हाईवे जाम रहा।

जो घर के बाहर मिला, उसे दौड़ाकर पीटा

इसके बाद रात करीब 8.30 बजे पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की वीडियो ग्राफी कराने का आदेश दिया और सभी के खिलाफ FIR के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण डर गए और धीरे-धीरे कर वहां से जाने लगे। इसके बाद जाम खुल गया। ग्रामीण भी गांव लौट गए। आरोप है कि इसके बाद अफसर गांव में फोर्स लेकर पहुंच गए। इस दौरान जो भी घर से बाहर मिला, उसे दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से लाठियों से पीटा गया।

गालियां दीं, लाठियां मारी, पार्षद बेहोश हुए

उरला गांव निवासी पूर्व सैनिक रोमनाथ वर्मा का कहना है कि वह खाना खाकर रात में अपने घर के पास खड़े थे। अचानक 300 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे। कुछ पुलिस वाले उनके पास आए और उन्हें लाठी से मारना शुरू कर दिया। रोमनाथ ने अपना परिचय भी दिया, इसके बाद भी पुलिस वालों ने गाली-गलौज करते हुए उसे 30-40 लाठियां मारी। इससे उन्हें चोट आई है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिक संगठन से इस लड़ाई में साथ देने की मांग की है। पुलिस ने यहां के पार्षद ईश्वर साहू को इतना मारा कि वो बेहोश हो गए। वहीं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष गिरवर साहू को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पहले भी बजरंगियों पर भांज चुकी है लाठी
दुर्ग पुलिस द्वारा लोगों पर लाठी भांजने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जनवरी 2022 में बजरंगियों पर लाठी भांजी थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता दुर्ग जिला मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना देना शुरू किया तो अफसर ने ही अपने हाथों में लाठी ली और उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.