Select Date:

पनीर भुर्जी की जगह परोसी मटर-पनीर,TC ने सुपरवाइजर को पीटा:मशरूम नहीं मिलने पर मटर-पनीर खाने राजी था, मैन्यू बदला तो भड़का टिकट कलेक्टर

Updated on 19-12-2022 07:34 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पनीर की सब्जी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि टिकट कलेक्टर( TC) सुपरवाइजर पर ही भड़क गया और उसे पीट दिया है। बताया जा रहा है कि टीसी को पनीर भुर्जी की जगह मटर-पनीर परोसी गई थी। जिसे देखकर टिकट कलेक्टर भड़क गया और उसने सुपरवाइजर को जमकर पीटा है। इस मामले में पीड़ित ने तारबाहर थाने में केस दर्ज कराया है।

जांजगीर-चांपा जिले के परसाभाठा में रहने वाले राहुल कुमार घिडोरे (23) टीसी रेस्ट हाउस में सुपरवाइजर का काम करते हैं। शनिवार की सुबह टीसी श्रीधर गुरुपल्ली ने सुपरवाइजर को मशरूम की सब्जी बनाने के लिए कहा। सुपरवाइजर बाजार में मशरूम खरीदने के लिए गया भी था। मगर मशरूम नहीं मिलने पर उसने इसकी जानकारी टीसी को दी। इस पर टीसी ने पनीर भुर्जी खाने का का डिमांड किया था।

इसके बाद सुपरवाइजर ने कुक को पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामान भी लाकर दे दिया। मगर कुक ने बना दिया मटर पनीर और खाते वक्त टीसी को मटर पनीर परोस दिया गया। ये देखते ही टिकट कलेक्टर भड़क गया और उसने सुपरवाइजर राहुल को बुलाया। फिर गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जमकर पीटा। इसी दौरान पास में खड़े दूसरे कर्मचारियों ने जब बीच बचाव किया तब मामला शांत हुआ है।

इस मामले को लेकर सुपरवाइजर ने टिकट कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल का कहना है कि टिकट कलेक्टर ने शराब पी रखी थी और उन्होंने शराब के नशे में मुझसे मारपीट की है। इसके बाद राहुल कुमार ने रविवार को पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टीसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.