Select Date:

एक मंच पर नजर आ सकते हैं पतिन और जेलेंस्की, जी-20 समिट के लिए दोनों ने भरी हामी

Updated on 08-10-2022 06:42 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की इस साल इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बाली जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी आगामी शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने रूसी समकक्ष के साथ बैठक की संभावना से पूरी तरह से इंकार नहीं किया है।  

संयुक्त अरब अमीरात में इंडोनेशिया के राजदूत हुसैन बागिस ने कहा, "दोनों सहमत हैं (भाग लेने के लिए)।" G20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में होने वाला है। इंडोनेशिया के राजदूत ने कहा, "यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण स्थिति आसान नहीं है ... हम तय कर रहे हैं कि कौन से होटल में पुतिन को और कौन से होटल में जेलेंस्की को रखा जाए।" बागिस ने कहा कि वे दोनों नेताओं को साथ लाकर तनाव से बचने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरे देश में सब कुछ शांतिपूर्ण है।" अगर पुतिन और जेलेंस्की बाली की यात्रा करते हैं, तो यह पहली बार होगा जब दोनों नेता रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से एक मंच साझा करेंगे। हालांकि, बगिस के बयान पर न तो यूक्रेनी और न ही रूसी सरकारों ने कोई प्रतिक्रिया दी।

गुरुवार को  यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूक्रेन पर चर्चा के लिए आगामी G20 या APEC शिखर सम्मेलन में पुतिन से मिलेंगे? इस पर बाइडन ने कहा, "यह देखा जाना बाकी है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की पुतिन की धमकी इस तरह का सबसे बड़ा खतरा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.