Select Date:

विराट कोहली के टी20 शतक से डर गए हैं पैट कमिंस

Updated on 19-09-2022 06:05 PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद अपना अगला इंटरनेशनल शतक इसी महीने एशिया कप 2022 के दौरान लगाया। विराट के करियर का यह 71वां इंटरनेशनल और पहला टी20 इंटरनेशनल शतक था। एशिया कप के दौरान विराट अपने पुराने रंग में दिखे और उनकी इस फॉर्म में लगता है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की भी टेंशन बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने विराट की फॉर्म में वापसी को लेकर कुछ बातें कही हैं, जिनसे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनसे संभलकर जरूर रहना चाहेंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 20 सितंबर से खेली जानी है। पहला मैच मोहाली में खेला जाना है। भारत के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कमिंस ने कहा, 'एकदम सच कहूं तो मैंने वह टूर्नामेंट (एशिया कप) नहीं देखा, मुझे लगता है श्रीलंका चैंपियन बना? सही कहूं तो मैंने एक भी मैच नही देखा, मैंने बस विराट कोहली को देखा था, मुझे लगता है उन्होंने सेंचुरी ठोकी थी। वह क्लास खिलाड़ी है।'

कमिंस ने आगे कहा, 'उसको किसी ना किसी समय फॉर्म में वापसी करनी ही थी। आने वाले सप्ताह में वह चैलेंजिंग साबित हो सकता है।' सीरीज का दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में जबकि तीसरा और आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में ही टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए तैयारियों के लिहाज से बहुत अहम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.