Select Date:

OHE तार टूटा, थमे ट्रेनों के पहिए:बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के यात्रियों ने उसलापुर स्टेशन पर किया जमकर हंगामा;5 घंटे देरी से रवाना हुईं सभी ट्रेनें

Updated on 27-11-2022 06:57 PM

बिलासपुर जोनल मुख्यालय के कोचिंग डिपो के पास शनिवार शाम ओएचई तार टूट गया। जिसके कारण ट्रेनों के पहिए थम गए। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को उसलापुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जिसके कारण उसलापुर में यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। हालांकि जब उन्हें समस्या बताई गई, तो यात्री शांत हुए और स्थिति सामान्य होने का इंतजार करने लगे।

इस बीच 4 ट्रेनें जोनल स्टेशन पर खड़ी रहीं। घटना के समय मुंबई-हावड़ा मेल बिलासपुर पहुंचने वाली थी। तार टूटने के कारण ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया। वहीं, हीराकुंड एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस भी स्टेशन पर खड़ी हो गईं। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस उसलापुर पहुंच गई थी, लेकिन तय समय पर नहीं छूटी और इसे भी स्टेशन पर रोक दिया गया। इधर रेलवे स्टेशन से कंट्रोल को सूचना देकर ओएचई तार टूटने की जानकारी दी गई।

यात्री होते रहे परेशान।
यात्री होते रहे परेशान।

इसके बाद सुधार के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत शुरू हुई, लेकिन तार को जोड़ने में 5 घंटे लग गए। इसके कारण यात्री परेशान हुए। बिलासपुर में खड़ी ट्रेनों के यात्री परेशान होकर इधर-उधर भटकने लगे। कुछ यात्री स्टेशन मास्टर के पास पहुंच गए। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो वे वापस ट्रेन में जाकर बैठ गए। लोगों को बताया गया कि आगे तिफरा ब्रिज के पास मालगाड़ी खड़ी है। उसे भी ओएचई तार टूटने के कारण रोका गया है। जब तक यह ट्रेन आगे नहीं बढ़ेगी, तब तक लाइन सामान्य नहीं होगी।

उसलापुर स्टेशन पर घंटों रुकी रही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस।
उसलापुर स्टेशन पर घंटों रुकी रही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस।

करीब 5 घंटे के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हुआ। मुंबई-हावड़ा मेल शाम 6 बजे से आउटर पर खड़ी रही और रात 10 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस रात 8 बजे से रात 9:50 बजे तक, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस शाम 7:20 बजे से रात 11 बजे तक, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस शाम 6:20 बजे से रात 10:30 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह उत्कल एक्सप्रेस भी घंटों लेट से रवाना हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.