कंगाल पाकिस्तान को दोस्त चीन ने भी लूटा, कबाड़ निकलीं मेड इन चाइना ट्रेन बोगियां, पछता रही शहबाज सरकार
Updated on
03-01-2023 06:24 PM
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान की रेलवे भी कंगाली की हालत से गुजर रही है और उसे चलाने के लिए पैसा तक नहीं है। इस गंभीर आर्थिक संकट में अब पाकिस्तान को उसके दोस्त चीन ने भी बड़ा धोखा दे दिया है। पाकिस्तान रेलवे ने चीन से 14 करोड़ 90 लाख डॉलर की बोगियों का आयात किया था ताकि उन्हें पाकिस्तान में दौड़ाया जा सके। ये बोगियां पाकिस्तानी रेलवे के ट्रैक पर चल ही नहीं पा रही हैं जिससे उनकी क्षमता और गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
यही नहीं पाकिस्तान रेलवे के उन अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्होंने चीन जाकर इन बोगियों की जांच की थी और उसे पाकिस्तान के लिए अनुकूल बताया था। सूत्रों ने पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि उन्हें अब करोड़ों रुपये इन चीनी बोगियों को पाकिस्तान में चलने लायक बनाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान रेलवे की स्की लाइन के लिए मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि चीनी बोगियों के अंदर बहुत ही ज्यादा मोटी प्रेसर पाइप लगी हैं जिससे ब्रेक ठीक ढंग से नहीं लगेंगे और दुर्घटना होने का खतरा रहेगा।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…