डिफॉल्ट की ओर बढ़ रहा कंगाल पाकिस्तान, 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार अपने 'निचले स्तर' पर
Updated on
31-12-2022 04:53 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थव्यवस्था अपने सबसे खराब समय को देख रही है। पाकिस्तान को IMF से कर्ज की किश्त का इंतजार है, लेकिन ऐसा कोई भी लोन अभी तक नहीं मिला है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गुरुवार को 29 करोड़ डॉलर और कम हो गया। अब पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 अरब डॉलर बचा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार आठ साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है। अपने विदेशी कर्जों को चुकाने के लिए पाकिस्तान को अब और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान का कर्ज इतना ज्यादा है कि तालिबान भी इसे लेकर मौज ले रहा है।
पाकिस्तान का विदेशी कर्ज आसमान छूता चला जा रहा है, लेकिन वित्त मंत्री इशाक डार जोर देकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं करेगा। जमीन पर मौजूद स्थिति और वित्त मंत्री की बातें एक दूसरे के विपरीत हैं। 2023 के वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार गिरता जा रहा है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ही विश्लेषक और विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था के चलते पाकिस्तान डिफॉल्ट करने के करीब है। वह वित्त मंत्री के बयानों पर भरोसा नहीं करते।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…