Select Date:

पाकिस्तान ने T20 ट्राई सीरीज का पहला मैच जीता

Updated on 07-10-2022 06:16 PM

पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसी सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 7 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मैच को बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने जीत लिया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया, लेकिन इस टीम की वही कमी फिर से उजागर हो गई, जो पिछले कई महीनों से चली आ रही है।  

दरअसल, पाकिस्तान के लिए एक बार फिर से मोहम्मद रिजवान का बल्ला चला, जिन्होंने 50 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। 22 रन बाबर आजम ने बनाए और नंबर 3 के बल्लेबाज शान मसूद ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, नंबर 4 का बल्लेबाज 6 गेंदों में 6 रन, नंबर 5 का बल्लेबाज 8 गेंदों में 13 रन, नंबर 6 का बल्लेबाज 4 गेंदों में 4 रन और नंबर 7 का बल्लेबाज 5 गेंदों में 8 रन बना सका। 

इस तरह टीम 167 रन तक तो पहुंच गई, लेकिन अगर मिडिल ऑर्डर और भी ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी करता तो निश्चित रूप से स्कोर 180 के पार जाता। यही कमजोरी पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान की टीम में नजर आ रही है, जो अभी तक दुरुस्त नहीं हुई है। कुछ ही मैचों के बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू हो जाएगा और अगर ऐसा ही रहा तो टीम को इससे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। 

वहीं, मुकाबले की बात करें तो 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बना सकी और मुकाबला  21 रन से हार गई। यासिर अली ने 21 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर बांग्लादेश की उम्मीदों को जगाया, लेकिन वे जीत की दहलीज को पार नहीं करा सके। उनके अलावा 35 रन लिटन दास ने बनाए। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट मोहम्मद वसीम जूनियर ने चटकाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.