Select Date:

पाकिस्तान को आखिरी दिन 263 रन की जरूरत:80 पर गंवाए 2 विकेट

Updated on 05-12-2022 06:43 PM

रावलपिंडी टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 343 रन का टारगेट दिया। जवाब में स्टंप्स तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक (43) और सऊद शकील (24) नाबाद हैं। यानी पाकिस्तान को आखिरी दिन 263 रन की और जरूरत है। पाकिस्तान के ओपनर अजहर अली बिना खाता खोले रिटायर्ड हर्ट हो गए, अबदूल्ला शफिक 6 रनऔर कप्तान बाबर आजम 2 बॉल में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आखिरी दिन का खेल बाकी
इंग्लैंड ने चौथे दिन पारी घोषित की। पाकिस्तान के पास 343 रन का टारगेट चेज करने के पांचवा दिन पूरा बाकी है। तीसरी पारी में पाकिस्तान के लिए नसीम शाह, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद ने 2-2 और आगाह सलमान ने एक विकेट लिया। इमाम उल हक 60 गेंद पर 43 और सऊद शकील 42 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद है।

इंग्लैंड ने 7.36 के रनरेट से बनाए रन
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 7.36 के रनरेट से स्कोर किया। 35.5 ओवर में इंग्लैंड ने 7 विकेट खो कर 264 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए। उन्होंने 65 बॉल में 87 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर जैक क्राॅली ने 50 स्कोर किए। बेन डकैट और बेन स्टोक्स अपना खता नहीं खोल सके। दोनों शून्य पर आउट हो गए। जैक विल्लेस ने 24 और लियाम लिविंग्स्टन ने 7 रन बनाए।

रूट ने लेफ्टी बनकर लगाया स्वीप शॉट
तीसरी पारी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट लेफ्ट हैंड से बैटिंग करते दिखे। वे राइट हैंडर से बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार रूट ने लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते दिखे। जो रूट ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर जाहिद महमूद के खिलाफ बाएं हाथ से बल्लेबाजी की। उन्होंने महमूद के छठें ओवर में लेफ्टी रहते हुए स्वीप शॉट खेला। गेंद हवा में गई और नसीम शाह ने उनका कैच छोड़ दिया। बॉल डीप में गई और उन्हें एक रन मिला। रूट इस वक्त 50 बॉल पर 52 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड के रूट ने 69 गेंद पर 73 रन बनाए।

सुनील गावस्कर भी बने थे लेफ्टी
भारत के दिग्गज राइट हैंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी लेफ्टी होकर बल्लेबाजी कर चुके हैं। उन्होंने 1982 के दौरान रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ ऐसा किया था। वह बॉम्बे की टीम से खेल रहे थे। हालांकि, उनकी टीम मैच हार गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंड ओपनर डेविड वॉर्नर भी स्टांस बदलकर बैटिंग कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान सिल्हेट सिक्सर्स से खेलते हुए दाएं हाथ से बल्लेबाजी थी। उन्होंने रंगपुर राइडर्स के बॉलर क्रिस गेल की 3 बॉल पर 14 रन भी बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.