पाकिस्तान एक बड़ा देश, चीन के कंट्रोल में नहीं', पुतिन ने भारतीय पत्रकार के सवाल पर की इस्लामाबाद की 'तारीफ'
Updated on
05-06-2026 02:14 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान और चीन की दोस्ती का भी बचाव किया। पुतिन से जब पाकिस्तान के रूस और चीन के साथ रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों की पेचीदगियों को समझते हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान की चीनी हथियारों और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता और उसे लेकर भारत की चिंताओं को लेकर सवाल किया तो पुतिन ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पूरी तरह से चीन के कंट्रोल में है।" उन्होंने पाकिस्तान को बड़ा देश बताया, जिसके अलग-अलग देशों के साथ रिश्तें हैं।
चीन के साथ रिश्तों पर बोले पुतिन
चीन के साथ रिश्तों पर पुतिन ने कहा कि भारत और चीन के बीच रिश्ते और कई तरह के हैं और उनमें दखल देना अच्छी बात नहीं है। पुतिन ने कहा कि बेशक हम भारत और चीन, दोनों जगह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हैं। रूसी नेता ने चीन, अमेरिका, भारत और रूस को ग्लोबर पावर बताया, जो दुनिया की चार सबसे बड़ी GDP हैं।
भारत और चीन को रूस से परेशानी नहीं
भारत और चीन के आपसी संबंधों को लेकर लेकर पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति शी और पीएम मोदी दोनों की आपसी हित के सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें सीमा से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, जहां तक रूस की बात है, चीन और भारत के साथ हमारे अपने रिश्ते हैं और किसी को कोई शिकायत नहीं है। हम दशकों से ये रिश्ते बना रहे हैं।पुतिन ने बताया कि उन्होंने भारत और चीन के नेताओं को रूस में मिलने का सुझाव किया था और इस तरह रूस-भारत-चीन (RIC) बैठक की शुरुआत हुई। पुतिन ने कहा, बाद में ब्राजाली भी शामिल हुआ, क्योंकि ब्राजील इसमें हिस्सा लेना चाहता था। बाद में दक्षिण अफ्रीका BRICS में शामिल हुआ और हम लगातार विस्तार करते रहे। जब हम मिलते हैं, तो बात करते हैं और किसी समझौते पर पहुंचते हैं।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…