पाकिस्तान ने सीख लिया है अपना सबक, अब भारत के साथ चाहता है शांति... मोदी के आगे झुके शहबाज?
Updated on
18-01-2023 06:24 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान ने एक 'सबक' सीख लिया है और वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसियों को बम और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। शरीफ ने सोमवार को दुबई स्थित अल अरबिया समाचार चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां कीं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे तथा पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं।
शरीफ ने कहा, 'भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं तथा इसने हमारे लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही पैदा की है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम मेज पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।' प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और भारत पड़ोसी हैं तथा उन्हें 'एक-दूसरे के साथ रहना' है।
'बम, गोला-बारूद पर बर्बाद न हों संसाधन'
शरीफ ने कहा, 'हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों। हम गरीबी को कम करना चाहते हैं, समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं और अपने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तथा रोजगार प्रदान करना चाहते हैं। हम बमों और गोला-बारूद पर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। यही वह संदेश है जो मैं प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं।'
बातचीत तभी संभव जब...
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि शरीफ ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान और भारत को अपने द्विपक्षीय मुद्दों, खासकर कश्मीर के मुख्य मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। यह बयान शरीफ के इंटरव्यू के बाद आया है। प्रवक्ता ने कहा कि शरीफ ने बार-बार कहा है कि भारत के साथ बातचीत तभी हो सकती है जब नई दिल्ली 2019 में 'जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने की अपनी कार्रवाई' को वापस ले ले।
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…