Select Date:

भारत के साथ युद्ध की वजह से पाकिस्‍तान हुआ कंगाल... पीएम मोदी से बातचीत को गिड़गिड़‍ाए पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज

Updated on 17-01-2023 07:18 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ ईमानदार और संवेदनशील वार्ता की इच्‍छा जताई है। वह कश्‍मीर मसलो समेत कई और मुद्दों पर गंभीर वार्ता करना चाहते हैं। उनका कहना है कि भारत के साथ तीन युद्ध देश में परेशानी, बेरोजगारी और गरीबी की वजह बन गए हैं। शरीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनका देश भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मुद्रा संकट की कमी से जूझते पाकिस्‍तान के दोस्‍त भी मदद करने से बच रहे हैं।
कश्‍मीर और बाकी मुद्दों पर बात
शहबाज ने अंतरराष्‍ट्रीय अरबी न्‍यूज चैनल अल अरेबिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'भारतीय प्रबंधन और पीएम मोदी को मेरा संदेश सिर्फ इतना है कि हम एक साथ बैठें और कश्‍मीर समेत आपसी ज्‍वलनशील मुद्दों पर बातचीत करें। हमें एक-दूसरे से झगड़े बिना एक दूसरे के साथ आगे बढ़ना है न कि समय और संपत्ति को झगड़े में बर्बाद करें।' शरीफ के बयान से पहले पाकिस्‍तान के दो लीडिंग अखबारों ने लिखा था कि देश में तो संकट गहराता जा रहा है और शरीफ को दुनिया के सामने हाथ फैलाने पड़ रहे हैं लेकिन भारत दिन-रात तरक्‍की की नई कहानी लिखने में लगा हुआ है।
अब अगर हुआ युद्ध तो...
पाकिस्‍तान के पीएम शरीफ ने इसके बाद कहा, 'हमनें भारत के साथ तीन युद्ध लड़े हैं और इन अतिरिक्‍त परेशानियां और बेरोजगारी की वजह बने हैं। हमने इनसे सबक ले लिया है और अब हम शांति से रहना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए पहले हमें अपने वास्‍तविक मसलों को सुलझाना होगा।' शरीफ ने आगे कहा कि दोनों देश परमाणु संपन्‍न देश हैं और दोनों के पास हथियार हैं। भगवान न चाहे अब अगर कोई युद्ध हुआ तो फिर किसका अस्तित्‍व बचेगा किसका नहीं, यह कोई नहीं जानता है।

शरीफ को दी सलाह

पाकिस्‍तान के रक्षा विशेषज्ञ शहजाद चौधरी ने कुछ दिनों पहले एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून में एक आर्टिकल लिखा था। इसमें उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि शरीफ को अब देश की अर्थव्‍यवस्‍था सुधारने के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। उनका कहना था कि भारत वह देश है जिसकी जरूरत अमे‍रिका और पाकिस्‍तान दोनों को है जो एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। उनकी मानें तो भारत अपनी नीतियों और शर्तों पर आगे बढ़ रहा है। वह यूक्रेन से जंग के बीच ही प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए रूस से तेल खरीद रहा है। उसकी जनता को फायदा हो रहा है। उन्‍होंने शरीफ को ध्‍यान दिलाया कि इस समय यूके नहीं भारत दुनिया की बड़ी पांचवी अर्थव्‍यवस्‍था है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.