Select Date:

पाकिस्‍तान की सेना के जनरल योद्धा नहीं प्रॉपर्टी डीलर... जानिए क्यों वायरल हो रहा यह बयान

Updated on 02-01-2023 07:09 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की सेना और तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के बीच जंग जैसे हालात हैं। बाजवा और इमरान खान की आपसी फूट और तालिबान की शह पाकर टीटीपी आतंकी काफी मजबूत हो गए हैं और पाकिस्‍तानी सेना का जमकर खून बहा रहे हैं। वहीं नए पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर हर दिन केवल बैठक ही कर रहे हैं। इस बीच टीटीपी आतंकी एक वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं जिसमें एक पाकिस्‍तानी लेखक लाल खान ने पाकिस्‍तानी सेना की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो में लाल खान कहते हैं कि पाकिस्‍तानी सेना के जनरल योद्धा नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर हैं।
बताया जा रहा है कि चर्चित लेखक लाल खान का यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन ताजा हालात को ही बयां करता है। इस वीडियो लाल खान कहते हैं, 'पाकिस्‍तान की सेना में अब इस देश में बड़ा मार्शल लॉ लागू करने की क्षमता नहीं रह गई है। पाकिस्‍तानी सेना के जनरल योद्धा नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर हैं। प्रॉपर्टी डीलरों ने कौन सी जंगें लड़ी हैं। इन जनरलों और सेना के अंदर देश की खातिर जान देने और खून बहाने का नजरिया ही खत्‍म हो गया है। सेना के अंदर भ्रष्‍टाचार इतना ज्‍यादा हो गया है कि सिपाही अपने सीनियर को रिश्‍वत देकर छुट्टी लेता है।'
लाल खान के इस बयान को टीटीपी आतंकियों के समर्थक जमकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, टीटीपी आतंकियों और पाकिस्‍तानी सेना के बीच जंग के आसार बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्‍तान में राष्‍ट्रीय सुरक्षा कमिटी की आज बैठक हो रही है और माना जा रहा है कि इसमें टीटीपी आतंकियों के खिलाफ हमले के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी एनएससी की बैठक हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं ल‍िया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.