Select Date:

चित्रकला भावनाओं और कल्पना को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं : बृजमोहन

Updated on 17-10-2022 04:46 PM

रायपुर

भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष  राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।  प्रदेश में इसके क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिलेवार प्रतियोगिता किया जाता है। रायपुर जिले में जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में सम्पन्न हुआ। उद्धघाटन समारोह  दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा करके किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल जी विधायक रायपुर दक्षिण, विशेष अतिथि श्री प्रमोद दुबे सभापति नगर निगम रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उदबोधन में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से कहा कि चित्रकला अपनी भावनाओं और कल्पना को अभिव्यक्त करने का एक माध्यम है कलाकार द्वारा प्रदर्शित चित्र से बड़ी बड़ी बातों को समझाया जा सकता है कार्टून भी इसका एक अंग है जो बातें हम बहुत सारे शब्दों में नही कह सकते है वो एक छोटे से कार्टून में कही जा सकती है। श्री अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि डॉ कलाम ने कहा था कि सपने वो नही जो हम सोते हुए देखते है सपने वो होते है जो हमे सोने नही देते।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने भी अपने संबोधन के दरम्यान बच्चों से एक प्रश्न पुछा की आज का दिन क्यो विशेष है? प्रश्न पर एक छात्रा द्वार डॉ कलाम के जन्मदिन बताने पर उन्हें तत्काल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सभी को आनंदित कर दिये। दुबे ने अपने उदबोधन में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए परिषद की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये  प्रदेश स्तर पर इस आयोजन के लिये पूरी टीम को बधाई एवं आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्य के लिए शुभकामनाएं। दिप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में विशेष सहयोग के लिए  दानी कन्या शाला के प्राचार्य डॉ विजय खंडेलवाल जी का शाल ,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डॉ विजय खंडेलवाल , परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चन्द्रेश शाह ने भी संबोधित किया आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र निगम ने एवं मंच संचालन श्रीमती सुनीता सिसोदिया  ने किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक श्री निगम ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 550 बच्चों ने हिस्सा लिया। विभिन्न समूहों के बच्चों को अनेक विषयों पर अपना पसंदीदा विषय का चुनाव करते हुए किसी भी सामग्री से चित्रकला बनाने हेतु 2 घंटे का समय (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) दिया गया जो कि  4 वर्ग में आयोजित किया गया था। हरा समूह 5 से 9 वर्ष ,   सफेद समूह 10 से 16 वर्ष ,   विशेष समूह ( दिव्यांग बच्चों के लिए ) पिला समूह 5 से 10 वर्ष   लाल समूह 11 से 18 वर्ष । सभी समूह के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चो को 26 नवम्बर को आयोजित होने वाले बाल महोत्सव के अवसर पर  पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टि को नई दिल्ली भेजा जाएगा जहाँ पर राष्ट्रीय स्तर पर देश भर से आए चित्रकला में से सर्वश्रेष्ठ कृति का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष श्री जे पी साबू , संयुक्त सचिव श्रीमती इंदिरा जैन , श्री प्रकाश अग्रवाल , कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव बसन्त हुददार , सह संयोजक श्रीमती सुनीता चंसोरिया , श्रीमती गुरमीत धनई , श्रीअरविन्द ओझा , श्री सुभाष बुंदेला , श्रीमती प्रीति निगम , निर्णायक मंडल के सदस्य के अतिरिक्त दानी स्कूल के शिक्षक गण और परिषद के कर्मचारी उपस्थित हुए।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.