Select Date:

कांग्रेस मुख्यालय में हुई पीएसी की बैठक,मुख्यमंत्री बघेल व पुनिया समेत कमेटी के सदस्य रहे मौजूद

Updated on 30-10-2022 06:31 PM

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और भूपेश कैबिनेट के कुछ वरिष्ठ मंत्री शामिल रहे। बंद कमरे में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गई। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब कैसे दिए जाए,इस पर चर्चा की गई। कांग्रेस के उदयपुर नवसंकल्प शिविर में यह फैसला हुआ था कि हर प्रदेश इकाई में पीएसी का गठन होगा, जो संबंधित राज्य में राजनीतिक और संगठन से जुड़े विषयों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हाल ही में ये पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बनी है।

इस बैठक में आदिवासी आरक्षण, धान खरीदी जैसे प्रदेश के बड़े सियासी मुद्दों के अलावा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश कांग्रेस को दी गई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को आपस में समन्वय रखते हुए आगामी चुनाव में उतरने की नसीहत दी है।

बैठक के बाद बाहर आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बैठक में सोनिया गांधी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। आने वाले समय में हम सभी मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में आगे बढ़ेंगे। इसका भी प्रस्ताव पारित हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर कमेटी) में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया और अमरजीत भगत, विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू, चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उलका, समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.