भारत और पाकिस्तान से हमारे संबंध अलग-अलग तरह के, F-16 डील पर जयशंकर ने उठाए सवाल तो अमेरिका को देनी पड़ी सफाई
Updated on
21-11-2022 04:36 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए पैकेज दिए जाने पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिंता जाहिर की थी। एक दिन बाद अब वॉशिंगटन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने सफाई देते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों के अलग-अलग तरह के हैं। एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान दोनों से अपने संबंधों के एक नजरिए से नहीं देखते हैं। अलग-अलग बिंदुओं पर दोनों ही देश हमारे पार्टनर हैं। इससे पहले जयशंकर ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका पाकिस्तान के संबंधों पर सवाल उठाए थे।
नेड प्राइस ने कहा कि हम दोनों देशों के सहयोगियों के रूप में देखते हैं क्योंकि कई मामलों में हमारे सिद्धांत एक जैसे हैं। भारत के साथ हमारा संबंध अलग है और पाकिस्तान के साथ हमारा संबंध अलग। भारत की चिंता का कारण अमेरिका का 45 करोड़ डॉलर का वह पैकेज जिसे वह पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए देने जा रहा है। बाइडन प्रशासन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटते हुए इस वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…