Select Date:

ओडिशा का सराफा कारोबारी निकला ठग, दो ज्वेलर्स से 63 लाख 63 हजार लेकर हुआ चंपत

Updated on 17-10-2022 04:48 PM

रायपुर

ओड़िशा के काँटाबाजी में लक्ष्मी ज्वेलर्स का संचालक घनश्याम सोनी ने रायपुर के सदर बाजार में स्थित ए. एस ज्वेलर्स औऱ मीनाक्षी ज्वेलर्स से 63 लाख 63 हजार का सोना और डायमंड लेने के बाद अब अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर फरार हो गया है। दोनों सराफा कारोबारियों ने कोतवाली थाने में घनश्याम सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पुलिस धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

दरअसल काँटाबाजी (ओडिशा) लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक घनश्याम सोनी अपने ग्राहकों को दिखाने के बहाने 4 से 6 दिन के लिए सोने के अलग – अलग आभूषण रायपुर के ए एस ज्वेलर्स से लेकर गया था, लेकिन 1 माह बाद भी सोने के आभूषण वापस नही किया गया। सोने की कीमत 27 लाख, 10 हजार, 870 रुपए बताई जा रही है। इसके बाद ए. एस ज्वेलर्स के संचालक संजय जैन को जानकारी मिली कि वह दुकान बंद कर फरार हो गया है। साथ ही घनश्याम सोनी द्वारा रायपुर के एक औऱ सराफा व्यापारी मीनाक्षी ज्वेलर्स के संचालक पलाश चौरडिया के साथ भी 36 लाख 52 हजार की धोखाधड़ी की गई है। इसी तरह घनस्याम सोनी ने दो सराफा व्यापारियों से 63 लाख 63 हजार की धोखाधड़ी की गई है। संजय जैन ने कोतवाली थाना में घनस्याम सोनी ने खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.