Select Date:

स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति व्हाटसएप में डालने का जारी हुआ आदेश

Updated on 06-11-2022 05:40 PM

बस्तर में शिक्षा अधिकारियों द्वारा समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शालाओं का मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षकों के उपस्थिति की पंजी का फोटो एक नियत समय में खींच कर व्हाट्सएप ग्रुप में डालने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से शिक्षक संवर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। इस आदेश  को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मांग किया है कि ऐसे तुगलकी आदेश पर तत्काल विराम लगाया जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता से अब स्कूलों का निरीक्षण मोबाइल में सिमट कर रह गया है। पूर्व में शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में नियमानुसार स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करते थे, जिसमें वे शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के अध्यापन का स्तर, स्कूलों की साफ-सफाई, मध्यान भोजन की व्यवस्था, खेलकूद, शिक्षक दैनंदिनी तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखते चिन्हाकित करते थें व समय-समय, पर सुधारात्मक सुझाव आदि भी देते रहे। वर्तमान में शिक्षा अधिकारी के द्वारा एयर कंडीशनर रूम में बैठकर केवल शिक्षकों की उपस्थिति की गिनती करना दुर्भाग्य जनक है। इस प्रकार के आदेश से शिक्षकों का उत्पीड? हो रहा है, जिसका पुरजोर विरोध संघ करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.