Select Date:

NDTV में 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर:अडाणी ग्रुप 17 अक्टूबर को लाएगा ऑफर, फुली सब्सक्राइब होने पर 55% हो जाएगी कुल हिस्सेदारी

Updated on 31-08-2022 06:01 PM

मीडिया फर्म NDTV में 26% (1.67 करोड़ शेयर) एडिशनल हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अडाणी ग्रुप 17 अक्टूबर को अपना ओपन ऑफर लाएगा। इसके लिए 294 रुपए प्रति शेयर की कीमत तय की गई है। ओपन ऑफर 1 नवंबर को क्लोज हो जाएगा।

जेएम फाइनेंशियल ने इसकी जानकारी दी है जो ऑफर को मैनेज कर रहा है। अगर 294 रु. की कीमत पर ये पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है, तो अडाणी ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 55% हो जाएगी। ये ओपन ऑफर 492.81 करोड़ रुपए का है।

23 अगस्त को अडाणी ग्रुप ने VCPL के अधिग्रहण के जरिए NDTV में 29.18% हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसकी RRPR होल्डिंग में 99.99% हिस्सेदारी है। इसके बाद अडाणी ग्रुप की फर्मों - विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने AMG मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज के साथ ऐडिशनल 26% हासिल करने का प्रपोजल रखा है।

NDTV में 29.18% हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा के बाद, NDTV ने कहा था कि यह सौदा सेबी की अनुमति के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। उनका कहना था कि 27 नवंबर 2020 को पारित एक आदेश में सेबी ने NDTV के फाउंडर - राधिका और प्रणय रॉय को 2 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया था। यह बैन 26 नवंबर 2022 को खत्म होगा।

हालांकि अडानी ग्रुप ने NDTV के इस दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा प्रमोटर यूनिट RRPR होल्डिंग रेगुलेटर के उस आदेश का हिस्सा नहीं है जिसमें फाउंडर प्रमोटर प्रणय और राधिका रॉय को सिक्योरिटी मार्केट में ट्रेडिंग से रोका गया है। VCPL ने कहा था कि RRPR 27 नवंबर, 2020 के सेबी के आदेश का पक्षकार नहीं है और प्रतिबंध इस पर लागू नहीं होते हैं।

5 पॉइंट्स में समझे पूरा मामला

  • RRPR होल्डिंग NDTV की प्रमोटर कंपनी है। विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सब्सिडियरी है। AMNL अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सब्सिडियरी है। AEL अडाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इस हिसाब से VCPL का कंट्रोल अडाणी एंटरप्राइजेज के पास है।
  • NDTV की प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPR का मतलब राधिका रॉय, प्रणय रॉय है) ने साल 2009-10 में दूसरे कर्ज चुकाने के लिए VCPL से 403.85 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट लोन लिया था। इस लोन के बदले में VCPL को RRPR के वॉरंट मिल गए। नियमों के अनुसार वॉरेंट को शेयर्स में बदला जा सकता है।
  • इसी अधिकार के तहत VCPL ने 1,990,000 वॉरेंट को 1,990,000 शेयर्स में बदलने के लिए 23 अगस्त को नोटिस जारी किया। वॉरंट एक्सरसाइज के टर्म्स के अनुसार RRPR को नोटिस के 2 दिनों के अंदर यानी 25 अगस्त तक VCPL को शेयर अलॉट करने थे। हालांकि NDTV ने 2020 के सेबी के आदेश का हवाला देकर इसमें असमर्थता जताई।
  • चूंकि NDTV की प्रमोटर RRPR है और उसके पास NDTV की 29.18% हिस्सेदारी (18,813,928 शेयर) है, इसलिए अडाणी ग्रुप को इनडायरेक्ट तरीके से NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई है। SEBI के नियमों के अनुसार जब भी किसी कंपनी के पास दूसरी कंपनी के 25% से ज्यादा शेयर आते हैं तो उसे ओपन ऑफर लाना पड़ता है।
  • NDTV के एडिशनल 16,762,530 शेयर्स के लिए AMNL और अडाणी एंटरप्राइजेज के साथ VCPL ओपन ऑफर लाई है। शेयरों का ओपन ऑफर प्राइस 294 रुपए हैं। अभी NDTV के शेयर की कीमत करीब 471.50 रु. है। 23 अगस्त को जब अडाणी ग्रुप ने इस टेकओवर की जानकारी दी थी तब शेयर की कीमत 376 रु. के करीब थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.