Select Date:

दुकान से डेढ़ लाख की शराब चोरी

Updated on 25-08-2022 07:31 PM

भिलाई तीन थाना अंतर्गत पुरैना शराब दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शराब दुकान की रखवाली के लिए आबकारी विभाग की तरफ रात में दो-दो गार्ड की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी चोर 35 पेटी शराब चोरी कर ले गए और गार्ड को खबर तक नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक पुरैना स्थित देशी शराब दुकान में कई लाख रुपए की शराब की चोरी हो गई है। वहां के सुपरवाइजर खुर्सीपार निवासी विजय शर्मा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 22 अगस्त की रात वह दुकान बंद करके घर गया था। रात में सुरक्षा के लिए दो गार्डों की तैनाती की गई थी। ये गार्ड रात 10 से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी देते हैं।

सुबह-सुबह रूपेश नाम के गार्ड फोन करके सूचना दी की दुकान में चोरी हो गई है। जब सुपरवाइजर मौके पर पहुंचा और स्टॉक का मिलान किया तो पता चला कि 35 पेटी शराब कम थी। चोरी गई शराब में 25 पेटी मशाला, तीन पेटी देशी प्लेन और 7 पेटी गोवा स्पेशल शामिल है। इसकी कुल कीमत 1 लाख 87 हजार 200 रुपए बताई जा रही है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य जरूरी सामान भी ले गए हैं।

पहले खुद लगाया पता फिर बाद में की गई शिकायत
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पहले तो खुद ही चोरी का पता लगाने का प्रयास किया। जब गार्ड से कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके दो दिन बाद थाने पहुंचे। थाने में पुलिस स्टाफ ने कमेंट किया कि जब दुकान की शराब की सुरक्षा नहीं कर पाते तो फिर अवैध शराब कैसे पकड़ते हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.