Select Date:

NSUI ने ट्रेन के लोको पायलट को पहनाई हेलमेट:कहा- 'केंद्र सरकार सुरक्षा करने में नाकाम साबित'; वंदे भारत के महंगे किराए का भी विरोध

Updated on 14-12-2022 07:43 PM

रायपुर रेलवे स्टेशन में NSUI ने मंगलवार शाम अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। वंदेभारत ट्रेन के महंगे किराए और बढ़ते एक्सीडेंट के खिलाफ विरोध किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं ने हेलमेट और मेडिकल किट लेकर ट्रेन के लोको पायलट (चालक) को दी।

इस पूरे विरोध-प्रदर्शन का मकसद केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना था। विपक्ष वंदेभारत एक्सप्रेस के महंगे किराए को लेकर केंद्र सरकार को कोस रहा है। मंगलवार शाम 6 बजे के करीब जब वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई, तो NSUI कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। पहले तो उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घुसकर नारेबाजी की। उसके बाद वे वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट केबिन के पास पहुंचे। इस विरोध-प्रदर्शन में NSUI के दो युवकों ने हाथों में हेलमेट रखा था और एक ने हाथों में मेडिकल किट का पैकेट पकड़ा था। उन्होंने चालक और सह चालक के बाहर आते ही उन्हें अपने हाथों से हेलमेट पहनाया और मेडिकल किट गिफ्ट में दिया। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने चालक से कहा कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही, इसलिए वे हेलमेट पहनकर ही ट्रेन चलाएं।

इस प्रदर्शन के दौरान NSUI के संगठन महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि रेलवे द्वारा पिछले 11 महीनों से लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे का निजीकरण, महंगा किराया और ट्रेनों के बढ़ते एक्सीडेंट से स्थिति चिंताजनक हो गई है। यात्री जब ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचता है, तो ट्रेन रद्द हो गई रहती है। जिससे उसे स्टेशन पर ही सोने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वंदेभारत एक्सप्रेस खास लोगों की ट्रेन है, इसमें आम आदमी का सफर करना मुश्किल है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है कि ट्रेन का किराया इतना रखा जाए, ताकि आम आदमी भी इसमें सफर कर सके।IRCTC ने बिलासपुर से नागपुर के लिए चेयरकार का किराया AC-II के बराबर 1077 रुपए तय किया है। इसी तरह एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2045 रुपए टिकट रखा है। रेलवे ने ट्रेन को राजनांदगांव में भी स्टॉपेज दिया है। ट्रेन में चेयरकार का बिलासपुर से नागपुर का किराया AC II के बराबर 1070 रुपए तय किया है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में बिलासपुर से नागपुर तक सफर तय करने के लिए किराया 2045 रुपए है। इसी तरह वंदेभारत ट्रेन में बिलासपुर से रायपुर तक चेयरकार के लिए 470 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 905 रुपए किराया तय किया गया है। यात्रियों को बिलासपुर से दुर्ग के लिए 635 और 1155, बिलासपुर से राजनांदगांव के लिए 690 और 1265, बिलासपुर से गोंदिया के लिए 865 और 1620 रुपए खर्च करने होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.