Select Date:

एयरपोर्ट पर अब आपका चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास:हवाई यात्रा करने वालों के लिए लॉन्च हुआ 'डिजियात्रा' ऐप

Updated on 02-12-2022 05:56 PM

दिल्ली,वाराणसी और बेंगलुरु एयरपोर्ट ने घरेलू यात्रियों के फेशियल रिकग्निशन (FR) के लिए एक ऐप 'डिजियात्रा' लॉन्च किया है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने द‍िल्‍ली के हवाई अड्डे पर चेहरे की पहचान के आधार पर हवाई यात्रियों को प्रवेश देने वाली सुविधा ‘डिजियात्रा’ की गुरुवार को शुरुआत की।

इस ऐप की मदद से चेहरे की पहचान के आधार पर सभी चेकप्वाइंट पर यात्रियों की एंट्री होगी। एयरपोर्ट की एंट्री, सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट तीनों जगहों पर ऐप से ही काम हो जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी इसे घरेलू यात्रियों के लिए टी3 टर्मिनल पर शुरू किया गया है। इससे पहले अगस्त में डिजियात्रा को टेस्टिंग के तौर पर सॉफ्ट लॉन्च किया गया था।

ई-गेट के जर‍िए होगा एयरपोर्ट में प्रवेश
डिजियात्रा ऐप में आधार के जरिए वैरिफिकेशन होगा और यात्री को अपनी तस्वीर भी लेनी होगी। एयरपोर्ट के ई-गेट पर यात्री को पहले बार-कोड वाला बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा। इसके बाद वहां लगी 'फेशियल रिकग्निशन' प्रणाली यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेज का वैरिफिकेशन करेगी। इस प्रक्रिया के बाद यात्री ई-गेट के जरिए एयरपोर्ट एंटर हो सकेंगे।

डिजियात्रा ऐप में आधार के जरिए वैरिफिकेशन केवल एक बार ही करना होगा। इसके बाद जब भी आप यात्रा करेंगे तो आपको वेब चेक-इन के बाद अपना ट‍िकट ऐप पर अपलोड करना होगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको अपना ट‍िकट स्कैनर पर रखना होगा। कहां पर आपका चेहरा स्कैन होगा। इसके बाद आपकी एंट्री हो जाएगी।

क्या है फेशियल रिकग्निशन सिस्टम?
ये बायोमेट्रिक सिस्टम है जो व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे, आंखों, मुंह के कॉम्बिनेशन से करती है। इसमें चेहरे के सभी एलिमेंट खासकर आंखें और मुंह को रीड किया जाता है। फिर पहचान के लिए चेहरे की 3D इमेज बनाकर डेटाबेस में सेव की जाती है। इस तकनीक का आविष्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने किया था। इसमें वूडी ब्लेडसोए, हेलेन चान वूल्फ और चाल्र्स बाइसन शामिल थे।

FR सिस्‍टम कैसे करता है काम?

  • हवाई सफर के लिए जैसे ही आप अपना टिकट किसी भी एयरलाइंस से बुक कराएंगे, उसी दौरान एयरपोर्ट पर तैनात संबंधित एजेंसियों के पास आपकी यात्रा से जुड़ी जानकारी पहुंच जाएगी।
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल गेट पर पहुंचते ही वहां लगा फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरा आपके चेहरे को पहचान लेगा। आपकी पहचान सुनिश्चित होते ही, कैमरे के साथ लगी एक स्‍क्रीन में आपकी फोटो, पहचान-पत्र और यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां डिस्‍प्‍ले हो जाएंगी।
  • इस दौरान, गेट पर तैनात सुरक्षा अधिकारी को न ही अपना एयर टिकट दिखाना होगा और न ही पहचान पत्र दिखाने की आवश्‍यकता होगी।
  • टर्मिनल गेट की तरह चेक-इन काउंटर, सिक्‍योरिटी चेक-इन प्‍वाइंट और बोर्डिंग गेट पर भी फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरे मौजूद होंगे। चेक-इन काउंटर पर पहुंचते ही फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरा आपसे संबंधित सभी जानकारी एयरलाइन कर्मी को उपलब्‍ध करा देगा।
  • एयरलाइन स्‍टाफ द्वारा आपका चेक-इन करते ही ऑन लाइन बोर्डिंग पास आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगा। सिक्‍योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट पर भी फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरे से आपकी यात्रा संबंधित डीटेल और पहचान सुनिश्चित की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.