'दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं' पटना में बंद कमरे में लटकी मिली JEE की तैयारी कर रहे छात्र की लाश
Updated on
22-04-2026 02:49 PM
पटना:पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में अपनी जान देने वाले छात्र के सुसाइड नोट में ये बातें लिखी हुई हैं। छात्र JEE की तैयारी कर रहा था। लेकिन रिजल्ट में उसे कामयाबी नहीं मिली। इसके चलते छात्र ने अपने कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी की सूचना मृतक छात्र के परिवार वालों की दी गई है।
गया जिले के रहने वाला है छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जो गयाजी जिले का रहने वाला है। वो अपने दो चचेरे भाइयों के साथ किराए के रूम में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
अपने दो चचेरे भाइयों के साथ रहता था छात्र
पटना पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो रूम का दरवाजा बंद था। पूछने पर पता चला कि रूम में तीन लड़के रहते हैं। इसमें मृतक छात्र के दो चचेरे भाई हैं। सभी जेईई की तैयारी करते है। सौरभ अपने चचेरे भाईयों मुकेश कुमार और अक्षय कुमार के साथ ही कोचिंग जाता था।
दोनों भाई कोचिंग गए, इधर छात्र ने कर ली खुदकुशी
हर दिन तीनों एक साथ कोचिंग जाया करते थे, लेकिन घटना वाले दिन सौरभ कोचिंग नहीं गया था। उसके दोनों भाई मुकेश और अक्षय कोचिंग गए थे। इसी दौरान सौरभ ने खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा बंद था। रूम के वेंटिलेटर से अंदर देखा तो पता चला सौरभ ने फांसी लगा ली है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस वजह से प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…