नोएडा में फ्लिपकार्ट से नहीं मिल रही डिलीवरी! यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत
Updated on
15-04-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के यूजर्स को आज नोएडा में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फ्लिपकार्ट उन्हें ऑर्डर डिलीवर नहीं कर रही है। ऐप से सामान ऑर्डर करने पर आउट ऑफ स्टॉक या आपके लोकेशन में डिलीवर नहीं कर सकते का मैसेज आ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट साझा किए हैं। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से वर्कर्स का प्रोटेस्ट चल रहा है। सोमवार को वहां काफी बवाल हुआ था।
Reddit पर एक यूजर ने लिखा, 'आज मैं फ्लिपकार्ट पर कुछ भी ऑर्डर नहीं कर पा रहा हूं। कुछ कारणों से मैं नोएडा में कुछ भी ऑर्डर नहीं कर सकता। इसमें ऑर्डर देने पर आउट ऑफ स्टॉक या नोट डिलीवरेबल इन यूजर एरिया दिखा रहा है। क्यों?' इस बारे में हमने फ्लिपकार्ट का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन अब तक वहां से कोई कमेंट नहीं आया है।
नोएडा में प्रदर्शन
दिल्ली से सटे नोएडा में सैलरी बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर वर्कर्स पिछले कुछ दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विवाद कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ था और बाद में शहर की अन्य फैक्ट्री और कंपनियों के वर्कर्स भी इसमें शामिल हो गए थे। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा से सेक्टर 63 एक ब्लॉक में बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…