भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम में हुआ बड़ा बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
Updated on
09-01-2023 08:40 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रासवेल को चोटिल मैट हेनरी की जगह भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखलाओं के लिए टीम में शामिल किया गया है। हेनरी के पेट की मांसपेशियों में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन खिंचाव आ गया था। उन्हें दो से चार सप्ताह का समय इससे उबरने में लगेगा। न्यूजीलैंड के लिए 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके ब्रासवेल ने आखिरी वनडे सीरीज नीदरलैंड्स के खिलाफ अप्रैल में खेली थी।
वह घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। वह बुधवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। भारत दौरे के लिये टिम साउदी की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 18 जनवरी को हैदराबाद में पहले वनडे से शुरू होगा। इसके बाद रायपुर और इंदौर में मैच होने हैं।
मैट हेनरी के नहीं होने से न्यूजीलैंड को नुकसान तो होगा, लेकिन ब्रासवेल भी कम खतरनाक नहीं हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज में वो दमखम है कि किसी भी टीम की हालत खराब कर दे। भारतीय खिलाड़ियों को हेनरी से बचकर रहना होगा।
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, जैकब डफी, जॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिशेल , हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिपले, ईश सोढी और ब्लेयर टिकनेर।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…