Select Date:

एन. चंद्रशेखरन ‎‎फिर बने टाटा समूह के प्रमुख

Updated on 13-02-2022 07:24 PM

- 2017 में नटराजन को पहली बार सायरस मिस्त्री के स्थान पर टाटा समूह का प्रमुख बनाया गया था 
नई दिल्ली । टाटा समूह ने एक बार ‎फिर नटराजन चंद्रशेखरन को प्रमुख ‎नियुक्त ‎किया है।पांच बरस पहले साइरस मिस्त्री के बाद दूसरी पसंद के तौर पर सामने आए चंद्रशेखरन ने इस नियुक्ति से यह दिखा दिया कि वह देश की सबसे बड़ी कंपनी के निर्विवाद मुखिया हैं। पद्म भूषण से सम्मानित चंद्रशेखरन को फोटोग्राफी का शौक है और वह संगीत सुनना भी पसंद करते हैं। उनके व्यक्तित्व का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि वह लंबी दूरी के धावक हैं। उन्होंने दुनियाभर में बहुत सी मैराथन में हिस्सा लिया है और घंटों तक मीलों दौड़ते रहने के दौरान वह मानसिक रूप से इतना मजबूत हो गए कि अपनी जिंदगी की मैराथन में भी कदम दर कदम मंजिल की तरफ बढ़ते रहे और विजेता बनकर उभरे। उन्होंने रनर्स वर्ल्ड नाम से एक किताब भी लिखी है। वह पिछले 35 बरस से टाटा समूह से जुड़े हैं। 2017 में उन्हें पहली बार सायरस मिस्त्री के स्थान पर टाटा समूह का प्रमुख बनाया गया था। मिस्त्री ने उनकी नियुक्ति को अदालत में चुनौती दी थी और एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2020 में उच्चतम न्यायालय ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति को सही ठहराकर एक बड़े कॉरपोरेट विवाद का अंत किया। 
नटराजन का जन्म दो जून 1963 को तमिलनाडु में नमक्कल जिले के मोहानूर गांव में हुआ था। गांव के सरकारी स्कूल में वह अपने बड़े भाइयों के साथ पढ़ने जाया करते थे। उनकी शुरुआती शिक्षा तमिल माध्यम से हुई। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कोयंबटूर के इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक और रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज तिरुचिरापल्ली से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स यानी एमसीए की पढ़ाई की। उन्होंने आईआईएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। 1986 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के एक साल बाद चंद्रशेखर टाटा समूह में एक इन्टर्न के तौर पर भर्ती हुए और समय के साथ विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए समूह के शीर्ष तक पहुंचे। दूसरे कार्यकाल के लिए रतन टाटा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और बोर्ड के सभी सदस्यों ने उनके नाम पर एकमत सहमति जताई। नटराजन चंद्रशेखरन का पहला कार्यकाल फरवरी में ही समाप्त हो रहा था। दूसरी बार उनका चुना जाना लगभग तय था तथा इसीलिए किसी और नाम को लेकर कयास भी नहीं लगाए जा रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.