ओडिशा ही नहीं पुतिन के 10 विरोधियों की अब तक रहस्यमय मौत, कोई खिड़की से गिरा तो कोई फांसी पर झूला
Updated on
28-12-2022 06:50 PM
मॉस्को: 24 फरवरी को जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई है तब से लेकर अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 10 आलोचकों की रहस्यमय हालत में मौत हो चुकी है। हाल ही में भारत के ओडिशा राज्य में रूसी बिजनेस टायकून पावेल एंतोव की लाश एक होटल में मिलने से सनसनी मच गई। एंतोव सॉसेज टायकून थे और अपने 65वें बर्थडे के मौके पर भारत में मौजूद थे। ओडिशा के रायगढ़ स्थित एक फाइव स्टार होटल की खिड़की से गिरकर हुई मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। पूर्वी मॉस्को की व्लादिमीर सिटी में एंतोव एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने पुतिन के यूक्रेन हमले का विरोध किया था। उन्होंने मीट कंपनी व्लादिमीर स्टैंडर्ड की शुरुआत की थी। एंतोव की मौत कई तरह के सवाल खड़ी कर रही है। उनसे पहले कई प्रतिष्ठित रूसी नागरिकों की रहस्यमय मौत पुतिन को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है।
क्या थी एंतोव की गलती जून में एंतोव ने यूक्रेन पर मिसाइल हमले का विरोध अपनी तरह से किया था। व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में एंतोव ने विरोध जताया था। यूक्रेन की राजधानी कीव के तहत शेवचेनकिवस्की जिले पर हुए मिसाइल हमले में सात सात की बच्ची और उसकी मां घायल हो गए थे। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसे उस बच्ची का पिता माना गया था। हमले से दुखी एंतोव ने लिखा था, 'एक बच्ची को मलबे से निकाल लिया गया है। ऐसा लगता है कि बच्ची के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां को क्रेन से निकाला गया था। वह एक पत्थर के नीचे दबी थी।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'सच कहूं तो यह इसे आतंकवाद के अलावा कुछ और कहना बहुत मुश्किल है।'
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…