कतर के फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहें दुनियाभर के मुसलमान... आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने दी धमकी
Updated on
21-11-2022 04:37 PM
दोहा :कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया से फुटबॉल फैंन इसमें हिस्सा लेने के लिए खाड़ी देश पहुंच रहे हैं। इस बीच आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने दुनियाभर के मुसलमानों को कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि अल-कायदा ने टूर्नामेंट के संबंध में हमले या हिंसा की धमकी नहीं दी है। एक निगरानी समूह की रिपोर्ट में इस बयान की जानकारी दी गई है। अल-कायदा की क्षेत्रीय शाखा अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा (Al-Qaeda in the Arabian Peninsula) ने वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए कतर की आलोचना की है।
यमन स्थित शाखा ने 'अनैतिक लोगों, समलैंगिकों, भ्रष्टाचारियों और नास्तिकों को अरब प्रायद्वीप में बुलाने' के लिए कतर की आलोचना की है। 'अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा' ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने 'मुस्लिम देशों के कब्जे और उनके उत्पीड़न' से ध्यान हटाने का काम किया है। संगठन ने कहा, 'हम अपने मुस्लिम भाइयों को इस आयोजन में शामिल न होने की चेतावनी देते हैं।' एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार ये बयान टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले जारी किए गए हैं।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…