Select Date:

पैगंबर पर टी राजा सिंह के बयान से भड़के हैं मुसलमान

Updated on 26-08-2022 05:06 PM

ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी पर भाजपा नेता टी राजा सिंह को हिरासत में लेने और निलंबित करने की उनकी सबसे बड़ी मांग पूरी हो गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को तेलंगाना में निलंबित भाजपा नेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी विधायक को प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है और उन्हें चेरियापल्ली स्थित सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है।

इस बीच ओवैसी ने हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं आप सभी से जुमे की नमाज के बाद ऐसा कोई नारा नहीं लगाने का भी आग्रह करता हूं, जिससे कि देश के सौहार्द में बाधा आए। शांति कायम रहे।" ओवैसी ने कहा कि बीजेपी नेता की गिरफ्तारी उनकी सबसे बड़ी मांग थी, जो कि पूरी हो गई है। ओवैसी ने शांतिपूर्ण जुमे की नमाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वहीं, पुलिस के अनुसार निलंबित भाजपा नेता के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा, "टी. राजा सिंह को हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुसार 25 अगस्त को 1986 के अधिनियम संख्या 1 यानी पीडी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है।" पुलिस ने कहा कि टी राजा सिंह आदतन भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उनके बयानों से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ता है।

आपको बता दें कि टी राजा सिंह को इससे पहले मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (), 295 और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा ने विधायक को निलंबित कर दिया और कहा कि उनकी टिप्पणी पार्टी की लाइन के खिलाफ है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.