अनिल अंबानी की कंपनियों के पूर्व निदेशकों पर मुंबई पुलिस का शिकंजा, 150 करोड़ की धोखाधड़ी में FIR दर्ज
Updated on
26-05-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने बैंक से 150 करोड़ रुपये का लोन लिया, उसे दूसरे कामों में डाइवर्ट किया और फिर लोन चुकाने में डिफॉल्ट कर गए। यह ADAG से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ एक्सिस बैंक (Axis Bank) की शिकायत पर दर्ज की गई दूसरी एफआईआर है।
EOW के सूत्रों के मुताबिक, यह मामला एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष प्रकाश प्रभाकर राव की शिकायत पर कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता राव ने इससे पहले इसी साल मार्च महीने में भी अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों और उनके कई निदेशकों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई थी।
किन-किन के खिलाफ दर्ज हुआ केस?
रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के तत्कालीन पूर्णकालिक निदेशक
ADAG के भीतर लाभार्थी कंपनियों के तत्कालीन निदेशक
अनिल अंबानी ग्रुप के संबंधित कंपनी अधिकारी
2010 से 2019 के बीच हुआ घोटाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वित्तीय अपराध जनवरी 2010 से नवंबर 2019 के बीच अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कंपनी के तत्कालीन निदेशकों के साथ मिलकर बैंक को धोखा देने और उसे वित्तीय नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से एक आपराधिक साजिश रची।
लोन हासिल करने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज जमा किए, गलत जानकारियां दीं और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) की वित्तीय स्थिति को लेकर भ्रामक खुलासे किए। जैसे ही लोन की रकम मिली, उसे ग्रुप से जुड़ी अन्य कंपनियों के खातों में डाइवर्ट कर दिया गया।
र्च में भी दर्ज हुआ था ऐसा ही मामला
इसी साल 12 मार्च को भी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन्हीं आधारों पर अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। अब यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…