Select Date:

मुकेश अंबानी की दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक... रिलायंस ने आपके लिए बनाए 200 से ज्यादा ब्रांड्स

Updated on 28-11-2022 07:23 PM

सोचिए क्या कोई ऐसी कंपनी हो सकती है जो घर की जरूरत का लगभग हर सामान अपने ब्रांड के तहत बनाती और सर्विस देती हो। सब्जी से लेकर दाल, चावल, दूध जैसा सामान, कपड़े, मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्शन और यहां तक की पेट्रोल-डीजल भी। ये कंपनी सुबह के नाश्ते से रात के बिंजवाच तक आपकी जिंदगी का हिस्सा है...

भारत में लाखों लोग दुनिया के 8वें और एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनियों या उनके साथ पार्टनरशिप करने वाली फर्म्स के प्रोडक्ट और सर्विसेज पर निर्भर हैं। फोर्ब्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 93.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.6 लाख करोड़ रुपए है।

मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने 1950 के दशक में कपड़े के व्यापार से इस कंपनी की शुरुआत की थी। टेक्सटाइल से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, मटेरियल, रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। कंपनी 200 से ज्यादा प्रोडक्ट और सेवाएं आपको दे रही है।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर रिलायंस इंडस्ट्रीज का साम्राज्य कितना बड़ा है? ये ग्रुप क्या-क्या सामान और सर्विस प्रोवाइड कराता है। ऐसे कितने ब्रांड हैं जो रिलायंस के हैं। यहां हम आपको ग्राफिक्स के जरिए रिलायंस के इस साम्राज्य के बारे में बता रहे हैं।

restofworld.org की रिपोर्ट से बनाए ग्राफिक्स में आप देख पाएंगे कि कैसे मुकेश अंबानी की कंपनियों के कोई न कोई प्रोडक्ट और सर्विसेज से लगभग हर भारतीय जुड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.