इस छक्के को देख एमएस धोनी भी खुश होंगे, विराट कोहली ने उड़ाया हेलीकॉप्टर स्टाइल में 6 फिर बोले माही शॉट
Updated on
16-01-2023 06:02 PM
तिरुवनंतपुरम: प्रचंड फॉर्म में चल रहे विराट कोहली शतकों की झड़ी लगा रहे हैं। पिछले चार वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से तीन सेंचुरी आ चुकी है। चार शतक और आते ही सचिन तेंदुलकर का 49 एकदिवसीय शतकों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ रनमशीन ने 110 गेंदों में नाबाद 166 रन पीटे। ऐसा पहली बार हुआ, जब कोहली ने अपनी एक पारी में 8 छक्के लगाए हो, 13 चौके भी जमाए। शॉट्स की बौछार लगाई, लेकिन इस दौरान एक छक्का ऐसा लगाया जिसे देख धोनी भी झूम उठेंगे. करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 और श्रेयस अय्यर (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। कोहली की पारी की बदौलत भारत अंतिम 11 ओवर में 126 रन जुटाने में सफल रहा। विराट का यह 74वां इंटरनेशनल शतक था।
छक्का उड़ाकर बोले माही शॉट
इस पारी के दौरान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। मैच के 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर 97 मीटर का विशाल छक्का लगा। सामने बोलर कसुन राजिथा थे। अब इस अद्भुत हिट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कोहली ने छक्का उड़ाने के बाद साथी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से कहा, 'माही शॉट'। मुकाबले की बात करें तो विराट और शुभमन गिल के शतक के बूते भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गेंदबाजी में सिराज चमके विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे। पिछले कई मैचों से शुरुआती पावरप्ले में शानदार बोलिंग कर रहे सिराज ने एक बार फिर पहले पावरप्ले में अपने करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला और अपने पहले पांच ओवर में ही चार विकेट निकाल लिए। दस ओवर्स में 39 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गई. सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट निकाले, जिससे श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…